मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता लिरिक्स

Main Pap Karte Karte Thak Sa Gaya Vidhata

मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: मेरा आपकी कृपा से।

मैं पाप करते करते,
थक सा गया विधाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता।।

सब जानते हुए भी,
मैं भूल कर रहा हूँ,
अंधी गली में फिर भी,
बेबाक चल रहा हूँ,
नादान जानू ना ये,
रस्ता कही ना जाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता।।

कुछ गलत हो रहा है,
मेरी रूह जानती है,
मन की ये पापी चिड़ियाँ,
फिर भी ना मानती है,
चंचल ये मन का बेड़ा,
रह रह के डोल जाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता।।

मैं गलत और सही की,
पहचान कर ना पाऊं,
अज्ञानता में बाबा,
मैं भूल करता जाऊं,
जिसका हो ना नतीजा,
वो काम करता जाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता।।


मेरी आज तक की भूलें,
मेरे सांवरे भुला दे,
अब थाम ले कलाई,
सत पथ पे तू चला दे,
भटके हुओं को रस्ता,
कहे हर्ष तू दिखाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता।।


मैं पाप करते करते,
थक सा गया विधाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता।।

See also  मिल जाये तरुवर की छायाऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को Lyrics Bhajans Bhakti Songs

मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता Video

मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता Video

Singer Manish Bhatt
Upload By Ravi Agrawal
9301653989

Browse all bhajans by Manish Bhatt

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…