मैया के दर पे मुझे जाना है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मैया के दर पे मुझे जाना है भजन लिरिक्स
Maiya Ke Dar Pe Mujhe Jana Hai
मैया के दर पे मुझे जाना है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जिसका मुझे था इंतजार।
जिसका मुझे था इंतजार,
जिसके लिए दिल था बेकरार,
वो घड़ी आ गई आ गई आज,
मैया के दर पे मुझे जाना है,
आज मैया के दर्शन मुझे पाना है।।
बरषों से मुझको आस लगी थी,
तेरे दरश की प्यास जगी थी,
आ ना पाया माता मैं तेरे दरबार में,
भूला हुआ था मैं पापी संसार में,
वो घड़ी आ गई आ गई आज,
बादल दुखों के ये छट जाना है,
आज मैया के दर्शन मुझे पाना है।।
सारे जमाने ने मुझको सताया,
दुख में न कोई मेरे काम आया,
फिरता हूँ दुनिया में मैं मारा मारा,
अब तो है केवल तुम्हारा सहारा,
वो घड़ी आ गई आ गई जब,
इस दिल ने तूझको ही पहचाना है,
आज मैया के दर्शन मुझे पाना है।।
माँ मेरी इच्छा पूरण करदो,
खुशियों से मेरी भी झोली भरदो,
तुम अपना जलवा मुझे भी दिखाओ माँ,
चरणों का सेवक मुझे भी बनाओ माँ,
वो घड़ी आ गई आ गई,
भव सिंधु से मुझको तर जाना है,
आज मैया के दर्शन मुझे पाना है।।
जिसका मुझे था इंतजार,
जिसके लिए दिल था बेकरार,
वो घड़ी आ गई आ गई आज,
मैया के दर पे मुझे जाना है,
आज मैया के दर्शन मुझे पाना है।।
📖 Related: भंगियाँ में डूभ गये हो | Lyrics, Video | Shiv Bhajans
रचनाकार एवं गायक मनोज कुमार खरे।
मैया के दर पे मुझे जाना है भजन Video
मैया के दर पे मुझे जाना है भजन Video