मन में खोट भरी और मुख में हरि भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मन में खोट भरी और मुख में हरि भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मन में खोट भरी और मुख में हरि भजन लिरिक्स

Man Me Khot Bhari Aur Mukh Mein Hari

मन में खोट भरी और मुख में हरि भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज – हाल क्या है दिलों का न।

मन में खोट भरी और मुख में हरि,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा,
मैल मन का धोया बदन धो लिया,
फिर गंगा नहाने से क्या फायदा,
मन में खोट भरी और मुख में हरी,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा।।

मन में मूरत प्रभु की उतारी नहीं,
है सबसे बड़ा तो भिखारी वही,
धन दौलत पे तू क्यों गुमान करे
जब संग ही ना जाए तो क्या फायदा,
मन में खोट भरी और मुख में हरी,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा।।

तू रोज़ रामायण है पढता मगर,
व्यर्थ है पढ़के मन ना उतारी अगर,
ना माने पिता मात का कहना जो तू,
फिर रामायण पड़ने से क्या फायदा,
मन में खोट भरी और मुख में हरी,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा।।

उपदेश तो अच्छे तू देता फिरे,
और करता करम तू सदा ही बुरे,
पहले खुद पे करो तुम अमल बाद में,
ज्ञान दूजो को देने का है कायदा,
मन में खोट भरी और मुख में हरी,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा।।

तीर्थों पे गया तू मगर मन तेरा,
काम क्रोध ने डाला था जिस पे डेरा,
मन का धाम जो सब से बड़ा ना किया,
चारों धाम पे जाने से क्या फायदा,
मन में खोट भरी और मुख में हरी,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा।।

See also  सुख भी मुझे प्यारे है दुःख भी मुझे प्यारे है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मन में खोट भरी और मुख में हरि,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा,
मैल मन का धोया बदन धो लिया,
फिर गंगा नहाने से क्या फायदा,
मन में खोट भरी और मुख में हरी,
फिर मंदिर में जाने से क्या फायदा।।

गायक – कुमार विशु।

मन में खोट भरी और मुख में हरि भजन Video

मन में खोट भरी और मुख में हरि भजन Video

Browse all bhajans by Kumar Vishu

Browse Temples in India

Recent Posts

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स Aao Padharo Babosa Man Mandir Me Babosa आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स (हिन्दी) है दुखभंजन, बाबोसा भगवन, तुम्ही प्राण प्यारे, तुम हो जीवन, मन मे यही है कामना,…

NavaGraha Stotram

“Nava” means nine, and “Graha” refers to the planets. The NavaGraha Stotram is a revered hymn composed of nine verses, each dedicated to one of the nine celestial deities that comprise the Navagrahas. These are: Each verse of the…