मेरा तो साथी खाटू वाला है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मेरा तो साथी खाटू वाला है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मेरा तो साथी खाटू वाला है भजन लिरिक्स

Mera To Sathi Khatu Wala Hai

मेरा तो साथी खाटू वाला है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: संदेशे आते है।

के संकट आता है,
ये दिल घबराता है,
मेरी हर मुश्किल का,
ये हल बन जाता है,
मैं गर्व से कहता हूँ,
सदा खुश रहता हूँ,
ये सब से कहता हूँ,
मेरा तो साथी खाटू वाला है,
मेरा तो साथी खाटू वाला हैं।।

के मेरे अपनों ने,
के टूटे सपनों ने,
हमें तड़पाया है,
के खूब रुलाया है,
समय वो ऐसा था,
लोग भी हँसते थे,
मिला के नज़रे वो,
तंज भी कसते थे,
आज दिन बदला है,
श्याम भी पिघला है,
की सोई किस्मत का,
भी सूरज निकला है,
मेरे उन अपनों से,
मेरे उन सपनो से,
मेरे उन जख्मो से,
और उन सब रिश्तेदारो से,
मैं गर्व से कहता हूँ,
सदा खुश रहता हूँ,
ये सब से कहता हूँ,
मेरा तो साथी खाटू वाला हैं।।

बड़ा मतवाला है,
बड़ा दिल वाला है,
दीन और दुखियों का,
श्याम रखवाला है,
प्रेम की खातिर ये,
कुछ भी कर जाता है,
प्रेम के भावो में,
पल में बिक जाता है,
ये दर पे बुलाता है,
ये प्यार लुटाता है,
बिठा के गोदी में,
ये लाड लड़ाता है,
दयालु दाता है,
ये भाग्य विधाता है,
ये बिगड़ी बनता है,
और हारे का साथ निभाता है,
मैं गर्व से कहता हूँ,
सदा खुश रहता हूँ,
ये सब से कहता हूँ,
मेरा तो साथी खाटू वाला हैं।।

See also  साधन पे कभी न तू मन किया गौर गुरू बिन नही Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ओ खाटू वाले इतना बता,
तूने मुझमें ऐसा क्या देखा,
मेरी तकलीफे,
मेरे दोष भी,
तूने हर लिए,
सच तो है यही मेरे सांवरे,
लायक भी नहीं हूँ मैं तेरे,
मेरे खाली दामन सांवरे,
खुशियों से तूने भर दिए,
मेरे रोम रोम पे कर्ज तेरा,
कैसे तेरा कर्ज उतारूं मैं,
मेरी सारी खताएं माफ़ करी,
मेरे काम भी तूने कर दिए,
बस इतनी और तू सुनले सदा,
तेरे आगे ही सर झुके मेरा,
तेरे आगे समपर्ण हो मेरा,
तेरे नाम ये जीवन हो मेरा,
मैं खाटू आता रहूँ,
की मौज उडाता रहूँ,
तू जैसे मोहित हो,
मैं वैसे रिझाता रहूँ,
तू मेरा सहारा है,
तुम्ही से गुज़ारा है,
तू ही तो हमारा है,
तेरे बिन ना जीना गवारा है,
मैं गर्व से कहता हूँ,
सदा खुश रहता हूँ,
ये सब से कहता हूँ,
मेरा तो साथी खाटू वाला हैं।।

के संकट आता है,
ये दिल घबराता है,
मेरी हर मुश्किल का,
ये हल बन जाता है,
मैं गर्व से कहता हूँ,
सदा खुश रहता हूँ,
ये सब से कहता हूँ,
मेरा तो साथी खाटू वाला है,
मेरा तो साथी खाटू वाला हैं।।

मेरा तो साथी खाटू वाला है भजन Video

मेरा तो साथी खाटू वाला है भजन Video

Singer Manish Bhatt
Upload Ravi Agrawal
9301653989

Browse all bhajans by Manish Bhatt

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun Lyrics in Hindi & Meaning

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun: Invoking the Spear-Wielding Mother Mata Bhawani (श्री ज्वाला भवानी), the fiery manifestation of Shakti worshipped as the Protector of Dharma in Her Dhaulagarh sanctum. Origin & Spiritual Essence Composed in Rajasthani folk tradition by…