मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन लिरिक्स

Mujh Par Bhi Daya Ki Kar Do Nazar

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: श्यामा आन बसों वृंदावन में।

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
कुछ दीनों के दुःख की लेलो खबर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।

आरत जन तुमको पुकार रहे,
आने की बाट निहार रहे,
सिर छिपा के यहाँ बैठे नटवर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।

ब्रजबाला व्याकुल रहती है,
ग्वालों की टोली कहती है,
कब आओगे नटवर बनकर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।

जिस बंसी ने प्रेम प्रकाश किया,
रसदायक रास बिलास किया,
बज जाए वही बंसी घर घर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।

बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें,
ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें,
दृग ‘बिन्दु’ है आपके पेशे नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
कुछ दीनों के दुःख की ले लो खबर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।

स्वर पूजा कुमारी।
रचना श्री बिंदु जी महाराज।

See also  सुनता है तू सबकी क्यों अब तो विचारे है | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन Video

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन Video

Browse all bhajans by Pooja Kumari
Scroll to Top