राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ Video
राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ लिरिक्स
Ram Lala Ghar Aaye Hai
राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ लिरिक्स (हिन्दी)
मन उपवन में फूल खिले,
अब नैन मेरे सुख पाए है,
मिलकर सारे दीप जलाओ,
राम लला घर आए है,
मिलकर सारे दीप जलाओ,
राम लला घर आये हैं।।
रोम रोम अब खिलने लगा,
तेरी आहत के अहसास से,
लौटे है रघुनाथ हमारे,
वर्षो के वनवास से,
सजल हुई है सुखी अखियां,
लब मेरे मुस्काए है,
मिलकर सारे दीप जलाओ,
राम लला घर आये हैं।।
किन शब्दों में करूँ मैं वर्णन,
उस पावन सुखधाम का,
धन्य अयोध्या की वो धरती,
जहाँ पे घर मेरे राम का,
चौखट के पत्थर भी अपनी,
किस्मत पर इतराए है,
मिलकर सारे दीप जलाओ,
राम लला घर आये हैं।।
ये खुशहाली वाला सूरज,
रातें गिन गिन आया है,
घड़ियां बीती सदियां बीती,
तब ये शुभ दिन आया है,
सोनू के वीराने मन ने,
गीत ख़ुशी के गाए है,
मिलकर सारे दीप जलाओ,
राम लला घर आये हैं।।
मन उपवन में फूल खिले,
अब नैन मेरे सुख पाए है,
मिलकर सारे दीप जलाओ,
राम लला घर आए है,
मिलकर सारे दीप जलाओ,
राम लला घर आये हैं।।
राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ Video
राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ Video
📖 Related: ओ जाने वाले रघुवीर को प्रणाम हमारा कह देना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs