धाम अयोध्या जैसा ना हुआ कहीं ना होगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 धाम अयोध्या जैसा ना हुआ कहीं ना होगा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 धाम अयोध्या जैसा ना हुआ कहीं ना होगा Video
धाम अयोध्या जैसा ना हुआ कहीं ना होगा लिरिक्स
Dham Ayodhya Jaisa Na Hua Kahi Na Hoga
धाम अयोध्या जैसा ना हुआ कहीं ना होगा लिरिक्स (हिन्दी)
दुनिया में होंगे नाम बहुत,
इस जग में होंगे काम बहुत,
ना जाने क्या क्या होगा,
पर धाम अयोध्या जैसा,
ना हुआ कहीं ना होगा।।
पवित्र पावन पूरी अयोध्या,
सरयू के किनारे है,
अपनी आवाज लिए चमकते,
सूरज चांद सितारे है,
प्रभु जन्मभूमि अति पावन,
बना मंदिर जहां मनभावन,
ना जाने क्या क्या होगा,
पर धाम अयोंध्या जैसा,
ना हुआ कहीं ना होगा।।
राम नाम धुन गूंज रही है,
धरती और अंबर से,
राम नाम की लूट मची जहां,
राम नाम का रस बरसे,
जहां प्रीत राम से गहरी है,
हनुमान वहां के पहरी है,
ना जाने क्या क्या होगा,
पर धाम अयोंध्या जैसा,
ना हुआ कहीं ना होगा।।
जहां कोयल अपने पंचम सुर में,
गीत राम के गाती है,
धीरज धरके सूर्य की किरणें,
चमन के फूल खिलाती है,
रघुकुल के जो रघुनायक है,
हर जन-जन के जननायक है,
ना जाने क्या क्या होगा,
पर धाम अयोंध्या जैसा,
ना हुआ कहीं ना होगा।।
दुनिया में होंगे नाम बहुत,
इस जग में होंगे काम बहुत,
ना जाने क्या क्या होगा,
पर धाम अयोध्या जैसा,
ना हुआ कहीं ना होगा।।
धाम अयोध्या जैसा ना हुआ कहीं ना होगा Video
धाम अयोध्या जैसा ना हुआ कहीं ना होगा Video
📖 Related: हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs