सांवरे तुझे झुलाएं प्रेम से डोर हिलाएं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सांवरे तुझे झुलाएं प्रेम से डोर हिलाएं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सांवरे तुझे झुलाएं प्रेम से डोर हिलाएं लिरिक्स

Sanware Tujhe Jhulaye Prem Se Dor Hilaye

सांवरे तुझे झुलाएं प्रेम से डोर हिलाएं लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: स्वर्ग से सुंदर सपनो से।

मन के झूले में बिठाकर,
बांधी भाव की डोर,
सांवरे तुझे झुलाएं,
प्रेम से डोर हिलाएं।।

हमने बनाया अपने,
ह्रदय को आसन,
आन बिराजो बाबा,
इतना निवेदन,
मन बगिया को आज खिला दो,
आ जाओ चितचोर,
साँवरे तुझे झुलाएं,
प्रेम से डोर हिलाएं।।

झूला झूलाना तो है,
बस एक बहाना,
मकसद हमारा मन के,
भाव दिखाना,
भाव बिना काहे का झूला,
कैसी रेशम डोर,
साँवरे तुझे झुलाएं,
प्रेम से डोर हिलाएं।।

जिसने बनाया अपने,
मन को हिंडोला,
उसमें ही झूले मेरा,
सांवरा सलोना,
हर्ष कहे फिर छमछम नाचे,
उसके मन का मोर,
साँवरे तुझे झुलाएं,
प्रेम से डोर हिलाएं।।

मन के झूले में बिठाकर,
बांधी भाव की डोर,
सांवरे तुझे झुलाएं,
प्रेम से डोर हिलाएं।।

सांवरे तुझे झुलाएं प्रेम से डोर हिलाएं Video

सांवरे तुझे झुलाएं प्रेम से डोर हिलाएं Video

Browse all bhajans by Varsha Garg
See also  छायें गम के अँधेरे भी हो श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Scroll to Top