शिव का नाम जपो संसारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

शिव का नाम जपो संसारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

शिव का नाम जपो संसारी भजन लिरिक्स

Shiv Ka Naam Japo Sansari

शिव का नाम जपो संसारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)

शिव का नाम जपो संसारी,
पतित पावनी पाप नाशीनी,
जिसने गंगा सिर पर धारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।

सागर मंथन के प्रतिफल से,
घोर हलाहल निकला जल से,
शंख उठाकर पि गए शंकर,
नीलकंठ बन गये त्रिपुरारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।

कामदेव ने बाण चलाए,
शंकर के मन काम समाए,
नेत्र तीसरा खोल ने शिव ने,
वहीं मदन की राख उछारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।

जब गंगा को लाए भगीरथ,
कौन दिखाए उसे भूमि पथ,
जब कोई धारण कर ना पाया,
जटाजूट में शिव ने धारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।

शिव का नाम जपो संसारी,
पतित पावनी पाप नाशीनी,
जिसने गंगा सिर पर धारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।

शिव का नाम जपो संसारी भजन Video

शिव का नाम जपो संसारी भजन Video

स्वर दिनेश जी भट्ट।

Browse all bhajans by dinesh ji bhatt
See also  निर्मोही नन्दलाल घणो तरसावे मतना पुराणी यारी हे रे सांवरा भुलावे मतना Lyrics Bhajans Bhakti Songs
Scroll to Top