श्री केशव चालीसा हिंदी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
श्री केशव चालीसा हिंदी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

श्री केशव चालीसा हिंदी लिरिक्स

Shree Keshav Chalisa

श्री केशव चालीसा हिंदी लिरिक्स (हिन्दी)

श्री केशव चालीसा,

दोहा पात पात में केशव जी,
हर पल केशव दास,
शिला रूप जगन्नाथ जी,
दो श्री चरणों में वास।।

जय केशव जय केशव दासा,
होत प्रात: करे जग अरदासा।।

द्वापर में हरि नर तन धारा,
कान्हा बन के कंस संहारा।।

ग्वाल बाल नन्दलाल समेता,
धेनु चरा धन्य भयइ देवता।।

ये भी देखे श्री खाटू श्याम चालीसा।

धाम पुरी गौ लोक समाना,
बसहिं भ्रात भगिनी संग कान्हा।।

भक्त था केशव दास तिहारा,
जै जगन्नाथ जपत नहीं हारा।।

केशव दास भये बड़े ज्ञानी,
धरें ध्यान जपते हरि वाणी।।

हसामपुर भया ग्राम सुहाना,
जन्में केशव ये जग जाना।।

जन्म लियो कुल क्षत्रिय माही,
गोविंद को कदे भूल्यो नाहिं।।

लागी लगन पुरि मैं जाऊं,
इष्ट मेरे के दर्शन पाऊं।।

सष्टम दरस करहिं पद जावा,
धरहिं ध्यान पुनि पुनि सिर नावा।।

पल सप्तम दर्शन की आई,
कुटुम्ब गांव तन करे मनाही।।

अडिग भक्त ने अश्व मंगाया।
ना दुर्बल तन से घबराया।।

श्रद्धा अतुल देखी भगवन्ता,
करी केशव पे कृपा अनन्ता।।

विप्र रूप धरि ठाकुर आयो,
राह बीच केशव समझायो।।

लौट पथिक पथ संकट भारी,
दुष्ट लूट मारत,नर नारी।।

वृद्ध अवस्था दुर्बल लोचन,
खावहिं सिंह जान तोहे भोजन।।

करत नमन केशव मुस्काया,
अटल वही मम ईश जो भाया,

जाए पुरी मै करूं विश्रामा,
चला शपथ ले मै हरि नामा।।

धन्य दास ठाकुर हर्षाए,
पुष्प सुमन नभ ने बरसाए।।

भयत मेल हरिदास निराला,
भक्त मिलन आए दीनदयाला।।

लोचन दिव्य दिए जगन्नाथा,
दास देख पुरी टेकहिं माथा।।

See also  बाला हम सब उतारे तेरी आरती Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

पूर्ण भई तेरी दास प्रतिज्ञा,
लौट तुरंत केशव हरि आज्ञा।।

पांव पकड़ केशव कर जोड़े,
मैंने भजन किए प्रभु थोड़े।।

नाथ प्रसन्न वर मांगो दासा,
कहे केशव यहां करो निवासा।।

उत्तम धर्म धरा सुन नामा,
पुरूषोत्तम पुरा बने मम धामा।।

जहां गिरी खैबड़ पर्वत प्यारा,
कहत करहिं जगन्नाथ इशारा।।

गर्जत खैबड शिला गिरावै,
वही रूप मोहे अति मन भावै।।

जहां अश्व दे टाप अगेता,
निकसे नीर कुई कर चेता।।

अंतर्ध्यान भए भगवाना,
बसे वहीं जहां दियो ठिकाना।।

शिला रूप प्रकटे जगदीशा,
पूज जगत पावै आशिषा।।

पौष बिदी नौमी तिथी आवै,
मेला भरत कवि जन गावै।।

केशव गान करें विद्वाना,
सुनहिं भक्त जेहिं वेद बखाना।।

जगमग मेला लागै जन्नत,
जला मशालें जन मांगे मन्नत।।

सदा करो जगन्नाथ भरोसा,
कढ़ी खींचड़ो मिलै परोसा।।

तुम जगदीश तुम्हीं जगन्नाथा,
गावहिं देव मुनि जन गाथा।।

जय केशव जेहिं नाम उचारा,
तां के ह्रदय बसहिं उजियारा।।

नमो नमो जय केशव दासा,
सुख सुमति का कर दो वासा।।

भक्त भी केशव हरि भी केशव,
जेहिं ध्याया तेहिं पाया केशव।।

जो पढ़े नित केशव चालीसा,
तांह पे कृपा करहिं जगदीशा।।

जय जगपति दुःख भंजन हारी,
ओम सैन आया शरण तिहारी।।

दोहा बहिन सुभद्रा दाऊ जी,
संग केशव भगवान,
जिन पर कृपा आपकी,
वही श्रेष्ठ धनवान।।

इति, श्री केशव चालीसा,

लेखक / प्रेषक ओम सैन जी।

श्री केशव चालीसा हिंदी Video

श्री केशव चालीसा हिंदी Video

Browse all bhajans by om sain

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…