उड़ते हुए हनुमान जी लंका में जा रहे है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 उड़ते हुए हनुमान जी लंका में जा रहे है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 उड़ते हुए हनुमान जी लंका में जा रहे है Video
This powerful musical creation brings together the dynamic voice of Vindu Deewana, with heartfelt lyrics by JK Masodkar and music composed by Krishna Pawar. The final touches of sound are expertly crafted through the mixing and mastering by Himanshu Jain at HJ Production, Indore, ensuring a rich and immersive listening experience.
उड़ते हुए हनुमान जी लंका में जा रहे है लिरिक्स (हिन्दी)
उड़ते हुए हनुमान जी,
लंका में जा रहे है।
दोहा बजरंग की किस्मत में,
लिखा सुबह और शाम था,
करेगा राम की सेवा,
बस यही एक काम लिखा था।
लिखने वाले ने भी,
क्या गजब का नाम लिखा था,
सीना फाड़ कर दिखा दिया,
तो सिया राम लिखा था।
उड़ते हुए हनुमान जी,
लंका में जा रहे है,
माता सिया को ढूंढकर,
डंका बजा रहे है।।
बगिया के फल को देखकर,
लगी भूख जब सताने,
माता सिया से अर्ज कर,
लगे मैया को मनाने,
आए कोई भी निशाचर,
उनको पटक रहे है,
माता सिया को ढूंढकर,
डंका बजा रहे है।।
आया मेघनाद बलधारी,
हनुमान जी से लड़ने को,
बजरंग ने ऐसा फेका उसे,
उड़ गया आसमान को,
फैलाया जाल माया का,
बजरंग को जकड़ रहे है,
माता सिया को ढूंढकर,
डंका बजा रहे है।।
हनुमान जी को बांधकर,
किया लंकापति के सामने,
बतलादे मूर्ख वनार,
लंका नगर के सामने,
मैं सेवक श्री राम का,
रावण को बता रहे है,
माता सिया को ढूंढकर,
डंका बजा रहे है।।
📖 Related: कान्हा की दीवानी बन जाऊगी | Lyrics, Video | Krishna Bhajans
अंगार इसकी पूछ में,
लगवा दो जल्दी से,
फिर न दोबारा आए कभी,
लंका में गलती से,
हनुमान कूद कूद कर,
लंका जला रहे है,
माता सिया को ढूंढकर,
डंका बजा रहे है।।
उडते हुए हनुमान जी,
लंका में जा रहे है,
माता सिया को ढूंढकर,
डंका बजा रहे है।।
उड़ते हुए हनुमान जी लंका में जा रहे है Video
उड़ते हुए हनुमान जी लंका में जा रहे है Video
Singer: Vindu Deewana
Lyrics: JK Masodkar
Music: Krishna Pawar
Mix & Mastering: Himanshu Jain (HJ Production, Indore)