ये जीवन तेरे हवाले महाकाल डमरू वाले Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ये जीवन तेरे हवाले महाकाल डमरू वाले लिरिक्स
Ye Jeevan Tere Hawale Mahakal Damru Wale
ये जीवन तेरे हवाले महाकाल डमरू वाले लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: गोपाल मुरलिया वाले।
महाकाल डमरू वाले,
भोलेनाथ डमरू वाले,
ये जीवन तेरे हवाले,
महाकाल डमरू वाले।।
एक मैं हूँ कभी,
शुक्रिया ना किया,
एक तुम हो जो,
रहमत किए जा रहे,
एक मैं हूँ खता पे,
खता कर रहा,
एक तुम हो जो,
माफी दिए जा रहे,
मैंने माना की मैं तो,
गुनहगार हूँ,
मैं गुनहगार हूँ मैं,
खतावार हूँ,
काम नेकी का कोई,
किया ही नहीं,
आप फिर भी सहारा,
दिए जा रहे।।
एक मैं हूँ सदा,
मांगता ही रहा,
एक तुम हो जो,
मांगा दिए जा रहे,
कोई तेरे दर से,
सवाली ना जाए,
सवाली जो आया,
वो खाली ना जाए,
आप से मेरे बाबा,
शिकायत ही क्या,
आप करुणा पे करुणा,
किए जा रहे।।
महाकाल डमरू वाले,
भोलेनाथ डमरू वाले,
ये जीवन तेरे हवाले,
महाकाल डमरू वाले।।
ये जीवन तेरे हवाले महाकाल डमरू वाले Video
ये जीवन तेरे हवाले महाकाल डमरू वाले Video
📖 Related: भोला रे ज्यादा ते मत खइयो भंग के गोला रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs