अवधू भजन भेद है न्यारा | Lyrics, Video | Miscellaneous Bhajans
अवधू भजन भेद है न्यारा | Lyrics, Video | Miscellaneous Bhajans

अवधू भजन भेद है न्यारा लिरिक्स

avdhu bhajan bhed hai nyara

अवधू भजन भेद है न्यारा लिरिक्स (हिन्दी)

अलख लखा लालच लगा कहत न आवै बैन,
निज मन धसा सरूप में सदगुरू दीन्ही सैन
उनमुन लगी आकाश में निसदिन रहे गलताल,
तन मन की कुछ सुध नहीं जब पाया निर्बाण

अवधू भजन भेद है न्यारा,
कोई कोई जानेगा जाणन हारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा

क्या गाये क्या लिखी बतलाये क्या भरमें संसारा,
क्या संध्या तर्पण के कीन्हें जो नहि तत्व विचारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा,
कोई कोई जानेगा जाणन हारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा

मूंड मुंडाये सिर जटा रे रखाये, क्या तन लाये छारा,
क्या पूजा पाहन के कीन्हें, क्या फल किये अहारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा,
कोई कोई जानेगा जाणन हारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा

बिन परिचै साहिब हो बैठे विषय करै व्यवहारा,
ग्यान ध्यान का मरम न जाने, बात करे अहंकारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा,
कोई कोई जानेगा जाणन हारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा

अगम अथाह महा अति गहरा, बीजन खेत निवारा,
वह तो ध्यान मगन होय बैठे, काट करम की छारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा,
कोई कोई जानेगा जाणन हारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा

जिनके सदा अहार अंत में, केवल तत्व विचारा,
कहै कबीर सुणो भई गोरख, तारौ सहित परिवारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा,
कोई कोई जानेगा जाणन हारा,
अवधू भजन भेद है न्यारा

See also  तुम्हारे हैं हम | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Download PDF (अवधू भजन भेद है न्यारा)

अवधू भजन भेद है न्यारा

Download PDF: अवधू भजन भेद है न्यारा

अवधू भजन भेद है न्यारा Lyrics Transliteration (English)

alakha lakhA lAlacha lagA kahata na Avai baina,
nija mana dhasA sarUpa meM sadagurU dInhI saina
unamuna lagI AkAsha meM nisadina rahe galatAla,
tana mana kI kuCha sudha nahIM jaba pAyA nirbANa

avadhU bhajana bheda hai nyArA,
koI koI jAnegA jANana hArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA

kyA gAye kyA likhI batalAye kyA bharameM saMsArA,
kyA saMdhyA tarpaNa ke kInheM jo nahi tatva vichArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA,
koI koI jAnegA jANana hArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA

mUMDa muMDAye sira jaTA re rakhAye, kyA tana lAye ChArA,
kyA pUjA pAhana ke kInheM, kyA phala kiye ahArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA,
koI koI jAnegA jANana hArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA

bina parichai sAhiba ho baiThe viShaya karai vyavahArA,
gyAna dhyAna kA marama na jAne, bAta kare ahaMkArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA,
koI koI jAnegA jANana hArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA

agama athAha mahA ati gaharA, bIjana kheta nivArA,
vaha to dhyAna magana hoya baiThe, kATa karama kI ChArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA,
koI koI jAnegA jANana hArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA

jinake sadA ahAra aMta meM, kevala tatva vichArA,
kahai kabIra suNo bhaI gorakha, tArau sahita parivArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA,
koI koI jAnegA jANana hArA,
avadhU bhajana bheda hai nyArA

अवधू भजन भेद है न्यारा Video

अवधू भजन भेद है न्यारा Video

https://www.youtube.com/watch?v=R5JNcwuGAH4

Main Vocal : Padmashri Prahlad Singh Tipanya
Chours : Ashok Tipaniya and Vijay Tipanya
Violin : Devnarayan Saroliya
Dholak : Ajay Tipaniya
Harmonium : Dharmandra Tipaniya
Timki : Manglesh Mangroliya
Video : Mayank Tipaniya, Pritam Tipaniya And Sachin

See also  शबद री लागे सो नर जाणे | Lyrics, Video | Miscellaneous Bhajans
Browse all bhajans by Prahlad Singh Tipanya

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…