रात सुहानी दिन पावन होगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
रात सुहानी दिन पावन होगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

रात सुहानी दिन पावन होगा भजन लिरिक्स

Raat Suhani Din Pawan Hoga

रात सुहानी दिन पावन होगा भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: झिलमिल सितारों का।

रात सुहानी दिन पावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा
देगा दर्शन कान्हा मन भावन होगा
रात सुहानीं दिन पावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा।।

बैठा हूँ मैं आस लगाए कब आए,
आये कान्हा नैनो की प्यास बुझाए,
दर्शन नयन सुहावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा
रात सुहानीं दिन पावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा।।

मुरली की तान सुन दौड़ी दौड़ी आए,
सुधबुध खोए राधा होश गंवाए,
रूप कन्हैया का लुभावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा
रात सुहानीं दिन पावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा।।

गोपियाँ नाचे संग राधा रानी नाचे,
रस भरी मुरली कान्हा की बाजे,
टीकम मन वृन्दावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा
रात सुहानीं दिन पावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा।।

रात सुहानी दिन पावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा
देगा दर्शन कान्हा मन भावन होगा
रात सुहानीं दिन पावन होगा,
मधुबन जैसा मेरा आँगन होगा।।

रात सुहानी दिन पावन होगा भजन Video

रात सुहानी दिन पावन होगा भजन Video

Browse all bhajans by Hari Sharma
See also  आ गए हो अगर श्याम इस मोड़ पर | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Recent Posts

थारी रे नदियां का ढावा पे खीची राजा Lyrics & Meaning

खीची राजा का अद्भुत युद्ध: एक शौर्य गाथा यह भजन एक पौराणिक या ऐतिहासिक शूरवीर राजा की वीरता का वर्णन करता है, जो प्रायः गुजराती लोक संस्कृति में लोककथाओं का हिस्सा है। इसकी रचना दुर्गेश कटारा ने की है…