ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

उसकी महिमा बड़ी विशाल कैसा रचाया माया जाल Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 18, 2024
उसकी महिमा बड़ी विशाल कैसा रचाया माया जाल Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

उसकी महिमा बड़ी विशाल कैसा रचाया माया जाल लिरिक्स

Uski Mahima Badi Vishal Kaisa Rachaya Maya Jal

उसकी महिमा बड़ी विशाल कैसा रचाया माया जाल लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: तौबा ये मतवाली।

उसकी महिमा बड़ी विशाल,
कैसा रचाया माया जाल,
अपनी शक्ति से है दिखाता,
कैसे करे कमाल,
वो दाता सबका रखे है खयाल,
उसकी महिमा बडी विशाल,
कैसा रचाया माया जाल।।

उसी ने बनाये है,
चंदा सितारे,
कभी कम या ज्यादा,
चमकते नज़ारे,
सबसे बड़ा उसने सूरज निकाला,
सबसे बड़ा उसने सूरज निकाला,
मिटाता अँधेरा दिखाता उजाला,
वो दाता सभी को करे है खुशहाल,
उसकी महिमा बडी विशाल,
कैसा रचाया माया जाल।।

कभी मेघ बनकर,
बरसता है पानी,
चली आए धीरे से,
ऋतुओं की रानी,
कभी आग बनकर है गर्मी सताती,
कभी आग बनकर है गर्मी सताती,
वो देखो छुपी बैठी सर्दी कहाँ थी,
वो दाता करेगा सभी को निहाल,
उसकी महिमा बडी विशाल,
कैसा रचाया माया जाल।।

ख़ुशी से कहीं देखो,
बारात जाती,
कहीं मृत्यु आकर के,
मातम मनाती,
कहीं लाभ हानि से चलती कहानी,
कहीं लाभ हानि से चलती कहानी,
नहीं जान पाया कोई सुर ना ज्ञानी,
के दाता समझ ना सका तू है क्या,
उसकी महिमा बडी विशाल,
कैसा रचाया माया जाल।।

उसकी महिमा बड़ी विशाल,
कैसा रचाया माया जाल,
अपनी शक्ति से है दिखाता,
कैसे करे कमाल,
वो दाता सबका रखे है खयाल,
उसकी महिमा बडी विशाल,
कैसा रचाया माया जाल।।

उसकी महिमा बड़ी विशाल कैसा रचाया माया जाल Video

उसकी महिमा बड़ी विशाल कैसा रचाया माया जाल Video

📖 Related: ना थी किस्मत मेरी तूने इतना दियां | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state