खाटू में इक घर दे देना श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
खाटू में इक घर दे देना श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

खाटू में इक घर दे देना श्याम भजन लिरिक्स

Khatu Me Ek Ghar De Dena

खाटू में इक घर दे देना श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज माई नि माई।

ना माँगू मैं हीरा मोती,
ना ही लाल फ़रारी,
खाटू में इक घर दे देना,
छोटा सा इक बारी,
तेरा हो जाऊँगा मैं,
यहीं बस जाऊँगा मैं।।

जब जी चाहे दर्शन करना,
नंगे पाँव मैं आऊँ,
घर से ताज़ा बना चूरमा,
तुझको भोग लगाउँ,
रह करके तेरे चरणों में,
चिंता मिट जाए सारी,
खाटू में इक घर दिलवा दे,
छोटा सा इक बारी,
तेरा हो जाऊँगा मैं,
यहीं बस जाऊँगा मैं।।

हर ग्यारस और फागुन महीना,
घर को ख़ूब सज़ाऊ,
फूल माला और इत्र की ख़ुशबू,
से घर को महकाऊँ,
ख़ुद की नज़र ही लग जाए ना,
लुन राई वारी,
खाटू में इक घर दिलवा दे,
छोटा सा इक बारी,
तेरा हो जाऊँगा मैं,
यहीं बस जाऊँगा मैं।।

घर की बगीची के फूलों से,
सुंदर हार बनाऊँ,
कई भांत के फूलों से,
तेरा सिंगार बनाऊँ,
कलकत्ता और दिल्ली के,
सिंगार पे पड़े जो भारी,
खाटू में इक घर दिलवा दे,
छोटा सा इक बारी,
तेरा हो जाऊँगा मैं,
यहीं बस जाऊँगा मैं।।

ना माँगू मैं हीरा मोती,
ना ही लाल फ़रारी,
खाटू में इक घर दे देना,
छोटा सा इक बारी,
तेरा हो जाऊँगा मैं,
यहीं बस जाऊँगा मैं।।

गायक सतबीर धालीवाल।

खाटू में इक घर दे देना श्याम भजन Video

खाटू में इक घर दे देना श्याम भजन Video

See also  कुछ पाने के खातिर तेरे दर Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs
Browse all bhajans by Satbir Dhaliwal

Browse Temples in India

Recent Posts

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स Aao Padharo Babosa Man Mandir Me Babosa आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स (हिन्दी) है दुखभंजन, बाबोसा भगवन, तुम्ही प्राण प्यारे, तुम हो जीवन, मन मे यही है कामना,…

NavaGraha Stotram

“Nava” means nine, and “Graha” refers to the planets. The NavaGraha Stotram is a revered hymn composed of nine verses, each dedicated to one of the nine celestial deities that comprise the Navagrahas. These are: Each verse of the…