होली होली खेलत मदन गोपाल राधा संग लिये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
होली होली खेलत मदन गोपाल राधा संग लिये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

होली होली खेलत मदन गोपाल राधा संग लिये लिरिक्स

Holi Khelat Madan Gopal Radha Sang Liye

होली होली खेलत मदन गोपाल राधा संग लिये लिरिक्स (हिन्दी)

होली होली खेलत मदन गोपाल,
राधा संग लिये।।

ये भी देखें होली खेलत नन्दलाल।

धर अधरन पर मुरली मनोहर,
खेले रंग भरी पिचकारी लेकर,
ग्वाल सखा नन्दलाल,
राधा संग लिये।।

होली में धूम मचावे मुरारी,
रंग लेकर राधा पर डारी,
संग में खेलत ग्वाल बाल,
राधा संग लिये।।

कृष्ण कन्हैया रोके रहिया,
लूट के खाए ग्वालिन की दहिया,
मुख में है मलत गुलाल,
राधा संग लिये।।

ग्वालों के संग खेलैं कृष्ण कन्हाई,
ढोल मजीरा झाँझ बजाई,
गावत दे दे ताल,
राधा संग लिये।।

ले पिचकारी अबीर की झोली,
होके मगन मन गावत होली,
परशुराम खुशहाल,
ग्वालों को संग लिये।।

होली होली खेलत मदन गोपाल,
राधा संग लिये।।

लेखक एवं प्रेषक परशुराम उपाध्याय।
श्रीमानस-मण्डल वाराणसी।

होली होली खेलत मदन गोपाल राधा संग लिये Video

होली होली खेलत मदन गोपाल राधा संग लिये Video

Browse all bhajans by parshuram ji upadhay
See also  राधा माधव की अव्चल सुन्दर जोडी | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Browse Temples in India