जय जयकार करो माता की आओ शरण भवानी की Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
जय जयकार करो माता की आओ शरण भवानी की Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

This classic devotional song, Jai-Jaikaar Karo Mata Ki, from the 1953 film Navdurga, is a heartfelt tribute to the divine goddess. Sung by Chitragupt, the bhajan captures the essence of devotion and reverence. With the enchanting musical composition by S.N. Tripathi, this song continues to resonate with devotees, invoking the power and blessings of the goddess.

जय जयकार करो माता की आओ शरण भवानी की लिरिक्स (हिन्दी)

जय जयकार करो माता की,
आओ शरण भवानी की,
एक बार फिर प्रेम से बोलो,
जय दुर्गा महारानी की,
जय दुर्गा महारानी की।।

पहली देवी शैलपुत्री है,
किये बैल की असवारी,
अर्धचन्द्रमा माथे पर सोहे,
सुन्दर रूप मनोहारी,
सुन्दर रूप मनोहारी,
लिए कमण्डल फूल कमल के,
और रुद्राक्षों की माला,
हुई दूसरी ब्रहमचारिणी,
करे जगत में उजियाला,
करे जगत में उजियाला।।

पूर्ण चंद्रमा सी निर्मल है,
देवी चंद्रघंटा माता,
इनके सुमिरन से निर्बल भी,
बैरी पर है जय पाता,
बैरी पर है जय पाता,
जय जयकार करों माता की,
आओ शरण भवानी की,
एक बार फिर प्रेम से बोलो,
जय दुर्गा महारानी की,
जय दुर्गा महारानी की।।

चौथी देवी कूष्मांडा है,
इनकी लीला है न्यारी,
अमृत भरा कलश है कर में,
किये बाघ की असवारी,
किये बाघ की असवारी,
कर में कमल सिंह पर सिंहासन,
सब का शुभ करने वाली,
मंगलमयी स्कंदमाता है,
जग का दुख हरने वाली,
जग का दुख हरने वाली।।

मुनी कात्यायन की ये कन्या,
है सबकी कत्यायनी माँ,
दानवता की शत्रु और,
मानवता की सुखदायिनी माँ,
मानवता की सुखदायिनी माँ,
जय जयकार करों माता की,
आओ शरण भवानी की,
एक बार फिर प्रेम से बोलो,
जय दुर्गा महारानी की,
जय दुर्गा महारानी की।।

See also  अगर मैया तेरी किरपा ना होती भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

यही कालरात्रि देवी है,
महाप्रलय ढाने वाली,
सब प्राणी के खाने वाली,
काल को भी खाने वाली,
काल को भी खाने वाली,
श्वेत बैल है वाहन जिनका,
तन पर श्वेताम्बर भाता,
यही महागौरी देवी है,
सबकी जगदंबा माता,
सबकी जगदंबा माता।।

शंख चक्र और गदा पद्म,
कर में धारण करने वाली,
यही सिद्धिदात्री माता है,
रिद्धि सिद्धि देने वाली,
रिद्धि सिद्धि देने वाली,
जय जयकार करों माता की,
आओ शरण भवानी की,
एक बार फिर प्रेम से बोलो,
जय दुर्गा महारानी की,
जय दुर्गा महारानी की।।

जय जयकार करो माता की,
आओ शरण भवानी की,
एक बार फिर प्रेम से बोलो,
जय दुर्गा महारानी की,
जय दुर्गा महारानी की।।

जय जयकार करो माता की आओ शरण भवानी की Video

जय जयकार करो माता की आओ शरण भवानी की Video

🎶 Song: Jai-Jaikaar Karo Mata Ki
🎥 Movie: Navdurga (1953)
🎤 Singer: Chitragupt
🎵 Music: S.N. Tripathi

Browse all bhajans by Chitragupt

Recent Posts

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun Lyrics in Hindi & Meaning

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun: Invoking the Spear-Wielding Mother Mata Bhawani (श्री ज्वाला भवानी), the fiery manifestation of Shakti worshipped as the Protector of Dharma in Her Dhaulagarh sanctum. Origin & Spiritual Essence Composed in Rajasthani folk tradition by…

Maat Meri Chintapurni Lyrics in Hindi & Meaning

Maat Meri Chintapurni is a heartfelt devotional prayer dedicated to Maa Chintapurni, a form of the Divine Mother. She is revered as the remover of worries and the granter of wishes, especially venerated in the Himalayan region of Himachal…

थारी रे नदियां का ढावा पे खीची राजा Lyrics & Meaning

खीची राजा का अद्भुत युद्ध: एक शौर्य गाथा यह भजन एक पौराणिक या ऐतिहासिक शूरवीर राजा की वीरता का वर्णन करता है, जो प्रायः गुजराती लोक संस्कृति में लोककथाओं का हिस्सा है। इसकी रचना दुर्गेश कटारा ने की है…