आज गली गली अवध सजायेंगे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
आज गली गली अवध सजायेंगे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आज गली गली अवध सजायेंगे भजन लिरिक्स

Aaj Gali Gali Avadh Sajayenge

आज गली गली अवध सजायेंगे भजन लिरिक्स (हिन्दी)

आज गली गली अवध सजायेंगे,
आज पग पग पलक बिछाएंगे,
आज सूखे हुए पेड़ फल जाएंगे,
नैना भीगे भीगे जाए,
कैसे ख़ुशी ये छुपाये,
राम आएँगे,
कुछ समझ ना पाए,
कहाँ फूल बिछाए,
राम आएँगे,
नैना भीगे भीगे जाए,
कैसे खुशी ये छुपाए,
राम आएँगे।।

सरजू जल थल जल थल रोई,
जिस दिन राघव हुए पराए,
ओ बिरहा के सौ पर्वत पिघले,
हे रघुराई तब तुम आए,
ये वही क्षण है निरंजन,
जिसको दशरथ देख ना पाए,
सात जन्मों के दुख कट जाएंगे,
आज सरजू के तट मुस्काएंगे,
मोरे नाचेंगे पपिहा आज गाएंगे
आज दसों ये दिशाएं,
जैसे शगुन मनाए,
राम आएँगे,
नैना भीगे भीगे जाए,
कैसे खुशी ये छुपाए,
राम आएँगे,
कभी ढोल बजाए,
कभी द्वार सजाए,
राम आएँगे,
कुछ समझ ना पाए,
कहाँ दीप जलाएं,
राम आएँगे।।

जाके आसमनों से,
तारे मांग लाएंगे,
कौशल्या के लल्ला जी,
तुम्ही पे सब लुटाएंगे,
चौदह साल जो रोके,
वो आंसू अब बहाएंगे,
अवध में राम आएँगे,
हमारे राम आएँगे।।

नील गगन से सांवले,
कोटि सूर्य सा तेज,
नारायण तज आए है,
शेष नाग की सेज,
राघव राघव करते थे,
युग युग से दिन रेन,
आज प्रभु ने दर्श दिया,
धन्य हुए है नैन।।

नतमस्तक है तीन लोक और,
सुर नर करे प्रणाम,
एक चंद्रमा एक सूर्य,
एक जगत में राम,
एक जगत में राम,
एक जगत में राम।।

See also  रघुराई सब की खैर खबर ली | Lyrics, Video | Raam Bhajans

आज दसों ये दिशाएं,
जैसे शगुन मनाए,
राम आएँगे,
नैना भीगे भीगे जाए,
कैसे खुशी ये छुपाए,
राम आएँगे,
कभी ढोल बजाए,
कभी द्वार सजाए,
राम आएँगे,
कुछ समझ ना पाए,
कहाँ दीप जलाएं,
राम आएँगे।।

आज गली गली अवध सजायेंगे,
आज पग पग पलक बिछाएंगे,
आज सूखे हुए पेड़ फल जाएंगे,
नैना भीगे भीगे जाए,
कैसे ख़ुशी ये छुपाये,
राम आएँगे।।

आज गली गली अवध सजायेंगे भजन Video

आज गली गली अवध सजायेंगे भजन Video

Browse all bhajans by Vishal Mishra

Browse Temples in India

Recent Posts

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स Aao Padharo Babosa Man Mandir Me Babosa आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स (हिन्दी) है दुखभंजन, बाबोसा भगवन, तुम्ही प्राण प्यारे, तुम हो जीवन, मन मे यही है कामना,…

NavaGraha Stotram

“Nava” means nine, and “Graha” refers to the planets. The NavaGraha Stotram is a revered hymn composed of nine verses, each dedicated to one of the nine celestial deities that comprise the Navagrahas. These are: Each verse of the…