भावना तो भक्ति है भावना बलवान है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
भावना तो भक्ति है भावना बलवान है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

भावना तो भक्ति है भावना बलवान है भजन लिरिक्स

Bhawana To Bhakti Hai Bhawana Balwan Hai

भावना तो भक्ति है भावना बलवान है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

भावना तो भक्ति है,
भावना बलवान है,
भावना से खेल ना रे,
भावना भगवान है,
भावना तो भक्ति हैं।।

भावना से राम चौदह,
साल जंगल में रहे,
भावनावश कृष्ण राधे,
रानी के वश में रहे,
भावना से लिप्त होते,
भक्तिमय हनुमान है,
भक्तिमय हनुमान है,
भावना तो भक्ति हैं।।

भाव से बढ़कर जहाँ में,
दूजी ना सौगात है,
भावना से खेल करना,
दुष्ट की औकात है,
भावना से खेलता वो,
आदमी शैतान है,
आदमी शैतान है,
भावना तो भक्ति हैं।।

भावना ही कौरवों के,
नाश का कारण बनी,
वाल्मीकि की कलम से,
देखो रामायण बनी,
भावना के बिन अधूरा,
हर कोई इंसान है,
हर कोई इंसान है,
भावना तो भक्ति हैं।।

जैसी तेरी भावना है,
वैसा तू फल पाएगा,
हर्ष कांटे बोएगा तो,
कैसे कलियाँ पाएगा,
आदमी की जिंदगी में,
भावना प्रधान है,
भावना प्रधान है,
भावना तो भक्ति हैं।।

भावना तो भक्ति है,
भावना बलवान है,
भावना से खेल ना रे,
भावना भगवान है,
भावना तो भक्ति हैं।।

Singer Mukesh Bagda Ji

भावना तो भक्ति है भावना बलवान है भजन Video

भावना तो भक्ति है भावना बलवान है भजन Video

Browse all bhajans by Mukesh Bagda
See also  कभी फ़ुर्सत हो धनवानों से | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

Browse Temples in India

Recent Posts

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स Aao Padharo Babosa Man Mandir Me Babosa आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स (हिन्दी) है दुखभंजन, बाबोसा भगवन, तुम्ही प्राण प्यारे, तुम हो जीवन, मन मे यही है कामना,…

NavaGraha Stotram

“Nava” means nine, and “Graha” refers to the planets. The NavaGraha Stotram is a revered hymn composed of nine verses, each dedicated to one of the nine celestial deities that comprise the Navagrahas. These are: Each verse of the…