एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन लिरिक्स

Ehsaan Tere Itne Kaise Main Chukaunga

एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: शिवनाथ तेरी महिमा।

एहसान तेरे इतने,
कैसे मैं चुकाऊंगा,
क्या क्या किया है तुमने,
कैसे मैं भुलाऊँगा,
एहसान तेरे इतनें,
कैसे मैं चुकाऊंगा।।

कभी सुख भी नहीं पाया,
हरदम ही दुःख उठाया,
गैरो की क्या कहे हम,
अपनों ने ही रुलाया,
जो टूट गए रिश्ते,
कैसे मैं निभाऊँगा,
क्या क्या किया है तुमने,
कैसे मैं भुलाऊँगा,
एहसान तेरे इतनें,
कैसे मैं चुकाऊंगा।।

ये सच है ज़माने में,
कन्हैया ने संभाला है,
अटके जो मुश्किलों में,
इसने ही निकाला है,
बाकी ये बचा जीवन,
सेवा में बिताऊँगा,
क्या क्या किया है तुमने,
कैसे मैं भुलाऊँगा,
एहसान तेरे इतनें,
कैसे मैं चुकाऊंगा।।

मिला साथ तेरा जबसे,
संवरी है ज़िंदगानी,
क्या थे क्या हो गए है,
सब तेरी मेहरबानी,
जो प्यार मिला तुमसे,
सबको मैं बताऊँगा,
क्या क्या किया है तुमने,
कैसे मैं भुलाऊँगा,
एहसान तेरे इतनें,
कैसे मैं चुकाऊंगा।।

ये सच है श्याम तेरे,
कर्जदार ही रहेंगे,
मोहित कहे असल क्या,
ना ब्याज दे सकेंगे,
इतना है दिया तुमने,
कितना मैं दिखाऊँगा,
क्या क्या किया है तुमने,
कैसे मैं भुलाऊँगा,
एहसान तेरे इतनें,
कैसे मैं चुकाऊंगा।।

एहसान तेरे इतने,
कैसे मैं चुकाऊंगा,
क्या क्या किया है तुमने,
कैसे मैं भुलाऊँगा,
एहसान तेरे इतनें,
कैसे मैं चुकाऊंगा।।

Singer Mukesh Bagda Ji

एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन Video

एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन Video

See also  दीवाना मुझे बनाया है श्याम तेरे नैनो ने | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Album :- HUMNE BHAROSA KAR LIYA SARKAR KA
Song:- EHSAN TERE ITNE KAISE
Singer:- Mukesh Bagda
Music:- NASIR
Lyrics:- Nandu Ji
Label :- Saawariya

Browse all bhajans by Mukesh Bagda

Recent Posts

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun Lyrics in Hindi & Meaning

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun: Invoking the Spear-Wielding Mother Mata Bhawani (श्री ज्वाला भवानी), the fiery manifestation of Shakti worshipped as the Protector of Dharma in Her Dhaulagarh sanctum. Origin & Spiritual Essence Composed in Rajasthani folk tradition by…

Maat Meri Chintapurni Lyrics in Hindi & Meaning

Maat Meri Chintapurni is a heartfelt devotional prayer dedicated to Maa Chintapurni, a form of the Divine Mother. She is revered as the remover of worries and the granter of wishes, especially venerated in the Himalayan region of Himachal…

थारी रे नदियां का ढावा पे खीची राजा Lyrics & Meaning

खीची राजा का अद्भुत युद्ध: एक शौर्य गाथा यह भजन एक पौराणिक या ऐतिहासिक शूरवीर राजा की वीरता का वर्णन करता है, जो प्रायः गुजराती लोक संस्कृति में लोककथाओं का हिस्सा है। इसकी रचना दुर्गेश कटारा ने की है…