लिखा है खत में तुझे अपने दिल की बात भजन लिरिक्स

लिखा है खत में तुझे,
अपने दिल की बात,
हे श्याम संभालो आकर,
हे श्याम संभालो आकर,
है लाज तुम्हारे हाथ,
लिखा हैं खत में तुझें,
अपने दिल की बात।।



शरणागत की बात सांवरे,
तुझे निभानी आती है,
इसी भरोसे मैंने लिख दी,
प्रेम भरी ये पाती है,
इस चिट्ठी में पढ़ लेना,
मेरे दिल के ये जज्बात,
लिखा हैं खत में तुझें,
अपने दिल की बात।।



सारे जग की आस छोड़कर,
जिसने तुझे बुलाया है,
आकर काज सँवारे तूने,
उसका मान बढ़ाया है,
नरसी ने चिट्ठी भेजी,
आए थे भरने भात,
लिखा हैं खत में तुझें,
अपने दिल की बात।।



नरसी जैसे भाव नहीं है,
फिर भी है विश्वास तेरा,
जीवन के हर मोड़ पे मुझको,
होता है आभास तेरा,
तेरी बाट निहारे ‘बिन्नू’,
ले असुवन की सौगात,
लिखा हैं खत में तुझें,
अपने दिल की बात।।



लिखा है खत में तुझे,
अपने दिल की बात,
हे श्याम संभालो आकर,
हे श्याम संभालो आकर,
है लाज तुम्हारे हाथ,
लिखा हैं खत में तुझें,
अपने दिल की बात।।

Download PDF (लिखा है खत में तुझे अपने दिल की बात भजन लिरिक्स)

लिखा है खत में तुझे अपने दिल की बात भजन लिरिक्स

Download PDF: लिखा है खत में तुझे अपने दिल की बात भजन लिरिक्स

लिखा है खत में तुझे अपने दिल की बात Lyrics Transliteration (English)

likha hai khat mein tujhe,
apane dil kee baat,
he shyaam sambhaalo aakar,
he shyaam sambhaalo aakar,
hai laaj tumhaare haath,
likha hain khat mein tujhen,
apane dil kee baat..

See also  मुझे है इक आस तेरी | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

sharanaagat kee baat saanvare,
tujhe nibhaanee aatee hai,
isee bharose mainne likh dee,
prem bharee ye paatee hai,
is chitthee mein padh lena,
mere dil ke ye jajbaat,
likha hain khat mein tujhen,
apane dil kee baat..

saare jag kee aas chhodakar,
jisane tujhe bulaaya hai,
aakar kaaj sanvaare toone,
usaka maan badhaaya hai,
narasee ne chitthee bhejee,
aae the bharane bhaat,
likha hain khat mein tujhen,
apane dil kee baat..

narasee jaise bhaav nahin hai,
phir bhee hai vishvaas tera,
jeevan ke har mod pe mujhako,
hota hai aabhaas tera,
teree baat nihaare ‘binnoo’,
le asuvan kee saugaat,
likha hain khat mein tujhen,
apane dil kee baat..

likha hai khat mein tujhe,
apane dil kee baat,
he shyaam sambhaalo aakar,
he shyaam sambhaalo aakar,
hai laaj tumhaare haath,
likha hain khat mein tujhen,
apane dil kee baat..

Browse all bhajans by Raman Pareek

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…