Contents
Experience the divine connection with the almighty through the soulful bhajan ‘मैं आ गया वो शेरोवाली तेरे दरबार आ गया’ sung by the talented Ajitesh Mishra. This devotional song is a heartfelt tribute to the goddess Sherowali, seeking her blessings and protection. With its soothing melody and meaningful lyrics, ‘मैं आ गया वो शेरोवाली तेरे दरबार आ गया’ is sure to resonate with devotees and music lovers alike.
Immerse yourself in the spiritual aura of this bhajan and experience the joy of devotion. Listen to ‘मैं आ गया वो शेरोवाली तेरे दरबार आ गया’ and let the music uplift your soul.
मैं आ गया ओ शेरोवाली तेरे दरबार आ गया लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जिंद ले गया।
मैं आ गया ओ शेरोवाली,
तेरे दरबार आ गया,
तूने मुझको बुलवाया,
मैं दौड़ा तेरे द्वार आ गया,
मैं आ गया ओ शेरों वाली,
तेरे दरबार आ गया।।
तू ही अम्बे तू जगदम्बे,
दुखियों के दुःख हर ले माँ,
तेरी दया से भाग्य सुफल हो,
ऐसी दृष्टि कर देना माँ,
नवरात्रि में दर्शन को पाया,
मैं तेरे दरबार आ गया,
मैं आ गया ओ शेरों वाली,
तेरे दरबार आ गया।।
भक्तों की करती रखवाली,
भरती हो ये झोली खाली,
नाम तेरा माँ इतना सुंदर,
सबके मन को भायी तुम हो,
तूने सबको बुलवाया,
की सारा संसार आ गया,
मैं आ गया ओ शेरों वाली,
तेरे दरबार आ गया।।
दुखियों को माँ तूने उबारा,
दुष्टों का संहार किया,
आज लगी है भीड़ तेरे दर,
आके कृपा कर दे मेरी माँ,
भक्तों ने तेरा गुण गाया,
तेरे दरबार आ गया,
मैं आ गया ओ शेरों वाली,
तेरे दरबार आ गया।।
मैं आ गया ओ शेरोवाली,
तेरे दरबार आ गया,
तूने मुझको बुलवाया,
मैं दौड़ा तेरे द्वार आ गया,
मैं आ गया ओ शेरों वाली,
तेरे दरबार आ गया।।
मैं आ गया ओ शेरोवाली तेरे दरबार आ गया Video
मैं आ गया ओ शेरोवाली तेरे दरबार आ गया Video
Song Info:
- Song: मैं आ गया वो शेरोवाली तेरे दरबार आ गया
- Singer: अजितेश मिश्रा (Ajitesh Mishra)






