मन भाये सखी री सिया के सजना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मन भाये सखी री सिया के सजना लिरिक्स
Man Bhaye Sakhi Ri Siya Ke Sajna
मन भाये सखी री सिया के सजना लिरिक्स (हिन्दी)
मन भाये सखी री,
सिया के सजना।।
सांवली सूरत मोहनी मूरत,
मोहत मन रतनारे नयना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।
सिर पर मौर झालरी शोभे,
जेवर अंग सजायो सजना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।
मलय तिलक शुचि सुभग सुहावन,
रुचिर अलक्त रचायो चरना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।
अगणित कामदेव छवि राजत,
शोभित आज जनक अंँगना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।
मैया इनिके सुभग सुहासिन,
खीर खाइ जनमायो ललना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।
ब्रह्मेश्वर प्रभु चरन सरन है,
उन बिनु इक पल है कल ना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।
मन भाये सखी री,
सिया के सजना।।
गायक मनोज कुमार खरे।
रचनाकार ब्रह्मेश्वर नाथ मिश्र।
मन भाये सखी री सिया के सजना Video
मन भाये सखी री सिया के सजना Video
📖 Related: करले भरोसा श्याम प्रभु का ये ही साथ निभाएगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs