राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें लिरिक्स

Ram Ke Bhakt Hanumat Bajrang Bali

राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें लिरिक्स (हिन्दी)

राम के भक्त हनुमत बजरंगबली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें,
हम तुम्हारी तरह सीताराम को जपें,
राह भक्ति की ऐसी दिखाना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।

तर्ज तुम अगर साथ देने का।


राम को आप वन में थे ऐसे मिले,
जैसे स्वामी को मिलता है सेवक कोई,
आपको को राम सीता भी यूँ मिल गए,
जैसे नैया को मिलता है केवट कोई,
आप की ही तरह राम तारे हमें,
ऐसा सौभाग्यशाली बनाना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।


राम का दूत तुमसा ना आया कभी,
ना ही युग युग में ऐसा कोई आएगा,
आप की निष्ठा की राम की भक्ति की,
ज्ञान की गुण की महिमा ये जग गाएगा,
राम के काज करने को आतुर रहे,
ऐसे सेवा के अवसर दिलाना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।

See also  मेरे बाला जी कुछ तो बोल | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans


राम पे विपदा जब कोई आई कहीं,
आपने अपना साहस ना हारा कभी,
राम के संग पीड़ा को सहते हुए,
अपने बल से दिया था सहारा सभी,
राम के गुण सदा आप गाते रहे,
राम महिमा का वर्णन सुनाना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।


तीर खाके लखन ऐसे मूर्छित हुए,
शेष कुछ साँसे तन में ही अटकी रही,
आपने वेग से ऐसे की यात्रा,
जाके लाए थे बूटी वो संजीवनी,
राम ने तुमको जैसे लगाया गले,
ठीक वैसे गले तुम लगाना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।


दास बन राम चरणों में रहते रहे,
राम जी ने तुम्हे भाई माना सदा,
जिस जगह राम सीता जी दिखते रहे,
स्वर्ग है उस जगह तुमने जाना सदा,
हर जगह पत्ते पत्ते कण कण में तुम,
राम सीता के दर्शन कराना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।


सुनलो विनती हमारी ये हनुमान जी,
छल कपट लोभ से दूर रखना हमें,
हो जो अज्ञानता से कोई भूल भी,
हम है बालक समझ माफ़ करना हमें,
राम सीता को पाने के साधन के संग,
सेवा जप तप और संयम सीखना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।


राम के भक्त हनुमत बजरंगबली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें,
हम तुम्हारी तरह सीताराम को जपें,
राह भक्ति की ऐसी दिखाना हमें,
राम के भक्त हनुमत बजरंग बली,
अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें।।

See also  दुनिया ये स्वारथ की कोई भी नहीं अपना है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

जय हनुमान जय हनुमान,
जय हनुमान जय हनुमान।

Download PDF (राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें)

Download the PDF of song ‘Ram Ke Bhakt Hanumat Bajrang Bali ‘.

Download PDF: राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें

Ram Ke Bhakt Hanumat Bajrang Bali Lyrics (English Transliteration)

राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें Video

राम के भक्त हनुमत बजरंगबली अपने चरणों में ऐसे बिठाना हमें Video

https://www.youtube.com/watch?v=dSF7t_axCtk

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun Lyrics in Hindi & Meaning

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun: Invoking the Spear-Wielding Mother Mata Bhawani (श्री ज्वाला भवानी), the fiery manifestation of Shakti worshipped as the Protector of Dharma in Her Dhaulagarh sanctum. Origin & Spiritual Essence Composed in Rajasthani folk tradition by…