सच्चे हृदय से हो के समर्पित भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
सच्चे हृदय से हो के समर्पित भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सच्चे हृदय से हो के समर्पित भजन लिरिक्स

Sacche Hriday Se Hoke Samarpit

सच्चे हृदय से हो के समर्पित भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: इतनी शक्ति हमें।

सच्चे हृदय से हो के समर्पित,
अपने ठाकुर को जो पूजता है,
ढूंढ़ता जो सदा सांवरे को,
सांवरा खुद उसे ढूंढ़ता है,
सच्चे हृदय से होके समर्पित,
अपने ठाकुर को जो पूजता है।।

जिसकी नैया संभाले कन्हैया,
उसको कोई भी डर ना भंवर का,
एक उसकी ही मंजिल सही है,
जो पथिक है प्रभु की डगर का,
गम की आंधी उसे क्या उड़ाये,
जो प्रभु मौज में झूमता है,
ढूंढ़ता जो सदा सांवरे को,
सांवरा खुद उसे ढूंढ़ता है,
सच्चे हृदय से होके समर्पित,
अपने ठाकुर को जो पूजता है।।

जिसका रिश्ता है माया पति से,
जग की माया उसे क्या लुभाये,
उसकी नज़रों में सब है बराबर,
कोई अपने ना कोई पराये,
जिसके दिल में बसा श्यामसुन्दर,
हर कही श्याम को देखता है,
ढूंढ़ता जो सदा सांवरे को,
सांवरा खुद उसे ढूंढ़ता है,
सच्चे हृदय से होके समर्पित,
अपने ठाकुर को जो पूजता है।।

एक दिन छोड़ के जग ये जाना,
बिन्नू बन जा प्रभु का दीवाना,
श्याम को जिसने अपना है माना,
उसको चरणों में मिलता ठिकाना,
जाने के बाद में ये ज़माना,
उनके चरणों की रज ढूंढ़ता है,
ढूंढ़ता जो सदा सांवरे को,
सांवरा खुद उसे ढूंढ़ता है,
सच्चे हृदय से होके समर्पित,
अपने ठाकुर को जो पूजता है।।

सच्चे हृदय से हो के समर्पित,
अपने ठाकुर को जो पूजता है,
ढूंढ़ता जो सदा सांवरे को,
सांवरा खुद उसे ढूंढ़ता है,
सच्चे हृदय से होके समर्पित,
अपने ठाकुर को जो पूजता है।।

See also  मुरली वाले श्याम की मैं बनुगी दुल्हनिया Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

Shubham & Maanya Arora

सच्चे हृदय से हो के समर्पित भजन Video

सच्चे हृदय से हो के समर्पित भजन Video

Browse all bhajans by MAANYA ARORABrowse all bhajans by Shubham Arora

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…