शिव का नाम जपो संसारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
शिव का नाम जपो संसारी भजन लिरिक्स
Shiv Ka Naam Japo Sansari
शिव का नाम जपो संसारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
शिव का नाम जपो संसारी,
पतित पावनी पाप नाशीनी,
जिसने गंगा सिर पर धारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।
सागर मंथन के प्रतिफल से,
घोर हलाहल निकला जल से,
शंख उठाकर पि गए शंकर,
नीलकंठ बन गये त्रिपुरारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।
कामदेव ने बाण चलाए,
शंकर के मन काम समाए,
नेत्र तीसरा खोल ने शिव ने,
वहीं मदन की राख उछारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।
जब गंगा को लाए भगीरथ,
कौन दिखाए उसे भूमि पथ,
जब कोई धारण कर ना पाया,
जटाजूट में शिव ने धारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।
शिव का नाम जपो संसारी,
पतित पावनी पाप नाशीनी,
जिसने गंगा सिर पर धारी,
शिव का नाम जपों संसारी।।
शिव का नाम जपो संसारी भजन Video
शिव का नाम जपो संसारी भजन Video
स्वर दिनेश जी भट्ट।
📖 Related: तेरे ही भरोसे मेरी नैया रे कन्हियाँ Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs