श्री श्याम शरण में आ प्यारे यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
श्री श्याम शरण में आ प्यारे यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

श्री श्याम शरण में आ प्यारे यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे लिरिक्स

Shri Shyam Sharan Me Aa Pyare

श्री श्याम शरण में आ प्यारे यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: दिल लूटने वाले जादूगर।

श्री श्याम शरण में आ प्यारे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
जिसे पीने को दुनिया तरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

दुनिया में भटक भटक हारा,
फिरता है क्यों मारा मारा,
तू श्याम का होजा मतवाला,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

देखे जो छटा मनमोहन की,
सुध बुध खो जाए तन मन की,
तू मौज लूट ले जीवन की,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

दर्शन से पाप कटे सारे,
जीवन के मिटेंगे अंधियारे,
नैनो से नैन मिला प्यारे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

जब श्याम रंग चढ़ जाएगा,
तू हर पल मौज उड़ाएगा,
तेरा मन चाहा हो जाएगा,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

जिसने भी चखा यह अमृत है,
मर के भी सदा वो जीवित है,
बिन्नू वो जग में पूजित है,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

See also  तेरे दर पे देखो आये है | Lyrics, Video | Sai Bhajans

श्री श्याम शरण में आ प्यारे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
जिसे पीने को दुनिया तरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

श्री श्याम शरण में आ प्यारे यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे Video

श्री श्याम शरण में आ प्यारे यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे Video

Browse all bhajans by Shilpi Kaushik

Browse Temples in India

Recent Posts

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स Aao Padharo Babosa Man Mandir Me Babosa आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स (हिन्दी) है दुखभंजन, बाबोसा भगवन, तुम्ही प्राण प्यारे, तुम हो जीवन, मन मे यही है कामना,…

NavaGraha Stotram

“Nava” means nine, and “Graha” refers to the planets. The NavaGraha Stotram is a revered hymn composed of nine verses, each dedicated to one of the nine celestial deities that comprise the Navagrahas. These are: Each verse of the…