ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

आके देखो हाल मेरा श्याम धणी प्रभुवर Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Apr 22, 2024
आके देखो हाल मेरा श्याम धणी प्रभुवर Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

आके देखो हाल मेरा श्याम धणी प्रभुवर लिरिक्स

Aake Dekho Haal Mera Shyam Dhani Prabhuvar

आके देखो हाल मेरा श्याम धणी प्रभुवर लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: सांवरे मेरी कलाई।

आके देखो हाल मेरा,
श्याम धणी प्रभुवर,
जा रहा हूँ मैं फिसलता,
जैसे रेत पर,
जा रहा हूँ मैं फिसलता,
जैसे रेत पर।।

इस जीवन का है मेरा सपना,
दास बनू मैं तेरा,
सब कुछ मैंने दाव पे रखा,
हो जाऊं बस तेरा,
और ना लो अब मेरी परीक्षा,
ओ मेरे दिलबर,
आ के देखों हाल मेरा,
श्याम धणी प्रभुवर,
जा रहा हूँ मैं फिसलता,
जैसे रेत पर।।

फस गया हूं मैं बीच भवर में,
तू पतवार उठा ले,
तेरे बिना मेरा और ना कोई,
आकर मुझे बचा ले,
मेरी तू भी ना लेगा तो फिर,
कौन लेगा खबर,
आ के देखों हाल मेरा,
श्याम धणी प्रभुवर,
जा रहा हूँ मैं फिसलता,
जैसे रेत पर।।

बीत रहा है पल पल मेरा,
कैसे श्याम तू जाने,
देने लगे है अब तो मुझको,
जग वाले भी ताने,
संजय को तुम गले लगा लो,
तुम पे है वो निर्भर,
आ के देखों हाल मेरा,
श्याम धणी प्रभुवर,
जा रहा हूँ मैं फिसलता,
जैसे रेत पर।।

आके देखो हाल मेरा,
श्याम धणी प्रभुवर,
जा रहा हूँ मैं फिसलता,
जैसे रेत पर,
जा रहा हूँ मैं फिसलता,
जैसे रेत पर।।

आके देखो हाल मेरा श्याम धणी प्रभुवर Video

आके देखो हाल मेरा श्याम धणी प्रभुवर Video

📖 Related: सांवल सा गिरधारी भला हो रामा सांवल सा गिरधारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state