विनती सुनो मेरी करुणाकर हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 विनती सुनो मेरी करुणाकर हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 विनती सुनो मेरी करुणाकर हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर Video
विनती सुनो मेरी करुणाकर हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर लिरिक्स
Vinti Suno Meri Karunakar
विनती सुनो मेरी करुणाकर हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर लिरिक्स (हिन्दी)
विनती सुनो मेरी करुणाकर,
हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर,
हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर।।
मीरा ने जैसे तुमको पाया,
प्याला ज़हर का अमृत बनाया,
वैसी ही कृपा तू हमपे कर,
हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर।।
द्रोपदी की जैसे लाज बचाया,
प्रह्लाद को जैसे रूप दिखाया,
वैसे ही नरसिंह का रूप तू धर,
हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर।।
गजराज का जैसे फंद छुड़ाया,
अर्जुन का जैसे मोह मिटाया,
वैसा ही रूप दिखादे गिरधर,
हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर।।
विनती सुनो मेरी करुणाकर,
हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर,
हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर।।
गीतकार / गायक राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
विनती सुनो मेरी करुणाकर हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर Video
विनती सुनो मेरी करुणाकर हे श्याम सुंदर हे मुरलीधर Video
📖 Related: हैवान जमाना है बेबस हर नारी है | Lyrics, Video | Durga Bhajans