ओ सांवरा दिल मेरा ले गया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया भजन लिरिक्स
O Sanwara Dil Mera Le Gaya
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज ये दोस्ती हम नहीं।
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।
जब लगी ये लगन,
मीठी सी है चुबन,
दिल बेकरार है,
आज तो वो आएगा,
जलवा दिखाएगा,
बस इंतजार है,
ओ साँवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।
बांकी सी लटक पे,
श्याम नटखट पे,
बंसी कमाल है,
छेड़े जो तराना हो,
नाचे ये ज़माना हो,
दे दे के ताल है,
ओ साँवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।
रूप है सुहाना सा,
मन मुस्काना सा,
बांका वो यार है,
उसकी अदाओं पे,
तिरछी निगाहों पे,
ये दिल निसार है,
ओ साँवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।
Singer Sachin Kedia
प्रेषक निलेश मदनलाल खंडेलवाल।
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया भजन Video
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया भजन Video
📖 Related: नौ दुर्गा की नौ रात सुहानी घर घर मे पुजे तोखे अम्बे भवानी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs