ये बाबा तो मेरा रखवाला है लिरिक्स | Shyam Baba Bhajan Lyrics | Rajni Ji Bhakti Song
ये बाबा तो मेरा रखवाला है लिरिक्स | Shyam Baba Bhajan Lyrics | Rajni Ji Bhakti Song

Ye Baba To Mera Rakhwala Hai एक भावुक और आत्मिक भजन है जो श्याम बाबा की कृपा और संरक्षण की भावना को दर्शाता है। जब जीवन में अंधेरा छा जाए, जब राह न दिखे—तब यही बाबा हमारे साथ होते हैं। इस सुंदर भजन को रजनी जी राजस्थानी ने स्वरबद्ध किया है और यह शेखर चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। भजन की तर्ज प्रसिद्ध गीत “ये बंधन तो प्यार का बंधन है” से ली गई है, जो श्रोताओं के मन में सीधा उतरता है।

ये बाबा तो मेरा रखवाला है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: ये बंधन तो प्यार का

जब मन मेरा घबराए,
कोई राह नज़र ना आये,
ये हाथ पकड़ कर मेरा,
मुझे मंज़िल तक ले जाये,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है,
मुझे पल पल संभाला है।।

कोई भी पास नहीं था,
तब ये ही साथ खड़ा था,
मुझ दीन हीन की खातिर,
दीनों का नाथ लड़ा था,
मेरे सिर पे हाथ फिराया,
मुझे अपने गले लगाया,
मैं हर दम साथ हूँ तेरे,
मुझको एहसास कराया,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है,
मुझे पल पल संभाला है।।

दर्दों को सहते सहते,
कितना मैं टूट गया था,
रो रो कर इन आँखों का,
हर आँसू सूख गया था,
मेरे श्याम ने मुझे निहारा,
दुःख मिटा दिया है सारा,
अब इसके भरोसे छोड़ा,
मैंने ये जीवन सारा,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है,
मुझे पल पल संभाला है।।

मेरे मन के उपवन का,
मेरा श्याम बना है माली,
इनकी शीतल छाया में,
महकी है डाली डाली,
आनंद का फूल खिलाया,
जीवन मधुबन है बनाया,
अपनी कृपा का अमृत,
मुझ पर है खूब लुटाया,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है,
मुझे पल पल संभाला है।।

See also  ना तो रूप है ना तो रंग है ना तो गुणों की कोई खान है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

अंतिम अरदास यही है,
मेरे श्याम का ही हो जाऊं,
गोदी में श्याम प्रभु की,
मैं सिर रखकर सो जाऊं,
मुझे देख श्याम मुस्काए,
मेरी रूह चैन तब पाए,
फिर तरूण श्याम मस्ती में,
लेकर इकतारा गाए,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है,
मुझे पल पल संभाला है।।

जब मन मेरा घबराए,
कोई राह नज़र न आये,
ये हाथ पकड़ कर मेरा,
मुझे मंज़िल तक ले जाये,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है,
मुझे पल पल संभाला है।।

ये बाबा तो मेरा रखवाला है Video | Watch on YouTube

इस भावपूर्ण भजन का आनंद नीचे दिए गए वीडियो में लें:

स्वर: रजनी जी राजस्थानी
प्रेषक: शेखर चौधरी | संपर्क: 9754032472

Browse all bhajans by Rajni Ji Rajasthani

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…