ब्रज के नंदलाला श्री राधा जी के सांवरिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
ब्रज के नंदलाला श्री राधा जी के सांवरिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ब्रज के नंदलाला श्री राधा जी के सांवरिया लिरिक्स

Brij Ke Nandlala Radha Ke Sawariya

ब्रज के नंदलाला श्री राधा जी के सांवरिया लिरिक्स (हिन्दी)

ब्रज के नंदलाला,
श्री राधा जी के सांवरिया,
सब दुःख दूर हुए,
जबसे तेरा नाम लिया।।

मीरा पुकारे तुझे,
गिरधर गोपाला,
बन गया अम्रतमय,
विष का‌ भरा प्याला,
कौन मिटाए उसे,
जिसने तेरा नाम लिया,
सब दुःख दूर हुए,
जब से तेरा नाम लिया।।

जब तेरे गोकुल पर,
आई विपदा भारी,
एक इशारे में,
सारी विपदा टाली,
उठा लिया गोवर्धन,
उंगली पर थाम लिया,
सब दुःख दूर हुए,
जब से तेरा नाम लिया।।

मन में श्याम बसे,
मन में गिरधारी,
सुध बिसरा ही गई,
धुन मुरली की प्यारी,
मेरे मन मंदिर में,
रास रचो रसिया,
सब दुःख दूर हुए,
जब से तेरा नाम लिया।।

ब्रज के नंदलाला,
श्री राधा जी के सांवरिया,
सब दुःख दूर हुए,
जब से तेरा नाम लिया।।

गायक / प्रेषक योगेश्वरी अंकुर।

ब्रज के नंदलाला श्री राधा जी के सांवरिया Video

ब्रज के नंदलाला श्री राधा जी के सांवरिया Video

Browse all bhajans by Yogeshwari Ankur
See also  करी गोपाल की सब होई सूरदास जी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India