दिल में समाया मेरा सांवरा सलोना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
दिल में समाया मेरा सांवरा सलोना भजन लिरिक्स
Dil Me Samaya Mera Sanwara Salona
दिल में समाया मेरा सांवरा सलोना भजन लिरिक्स (हिन्दी)
दिल में समाया मेरा,
सांवरा सलोना,
तेरे जैसा श्याम कोई,
और नहीं होना,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया।।
मैं बैरागन हो गई तेरी,
तुम संग प्रीत जुड़ी है मेरी,
जाना नहीं है कहीं और सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया।।
मेरी तुम संग प्रीत पुरानी,
जनम जनम से मैं तेरी दीवानी,
बांधी है तुम संग डोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया।।
ओ रसिया मुझे दर्श दिखा दो,
बांसुरिया की तान सुना दो,
नाचूंगी बनकर मोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया।।
मनमोहन प्यारे मुरली वाले,
यह जीवन अब तेरे हवाले,
पागल विनय कर जोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया।।
दिल में समाया मेरा,
सांवरा सलोना,
तेरे जैसा श्याम कोई,
और नहीं होना,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया,
तू है मेरा चितचोर सांवरिया।।
गायक श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
प्रेषक शेखर चौधरी।
दिल में समाया मेरा सांवरा सलोना भजन Video
दिल में समाया मेरा सांवरा सलोना भजन Video
📖 Related: गुरुदेव पिलादी वो अमर ओम जड़ी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs