घायल हो गया रे शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
घायल हो गया रे शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

घायल हो गया रे शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे लिरिक्स

Ghayal Ho Gaya Re Shabda Ri Laagi Gyan Katari

घायल हो गया रे शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे लिरिक्स (हिन्दी)

घायल हो गया रे,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।

दोहा माटी कितना दुख सहा,
गई कुमार के पास,
ठोकी पीटी लातो से,
जल सरकंडे घास।
जल सरकंडे घास,
पकी जब बाहर आई,
लेवत है नर नार,
उसे फिर ठोक बजाई।
इतने दुख को सहन कर,
फिर चढ़ी रुद्र के शीश,
परमानंद भक्ति कठिन है,
जब पावे जगदीश।

गुरु मिलिया गंभीर,
भरम सब भागिया,
गल में गुदड घाल,
मुल्क सब त्यागीया।
लिया ठीकरा हाथ,
भोग सब बिसरिया,
अरे हा बाजींद सुन सतगुरु की सीख,
जोग ले निसरिया।

घायल हो गया रे,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

गुरु गोरखनाथ की शब्द चोट,
जब लागी भारी रे,
भूप भरतरी राजपाट के,
तब ठोकर मारी रे,
घायल हो गया रें,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

माता मैणावत शब्द चोट,
ऐसी झण कारी रे,
छोड़ विरासत जब गोपीचंद,
भयों भिखारी रे,
घायल हो गया रें,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

बांदी की सुण बात बादशाह,
खूब विचारी रे,
मुल्क बुखारा छोड़ गयो,
धन माया सारी रे,
घायल हो गया रें,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

लागी नार वचन कि जब तुलसी के,
चोट करारी रे,
एक पलक में प्रीत जगत की,
हो गई खारी रे,
घायल हो गया रें,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

See also  आजा मा घर मेरे आजा मा घर मेरे मान ले मेरा कहना मैया वारी जौ तेरे Lyrics Bhajans Bhakti Songs

लगी गुरु दादू की चोट,
फकीरी ऐसी धारी रे,
रज्जब मोड धर्यो गुरु चरणा,
रवो ब्रह्मचारी रे,
घायल हो गया रें,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

लगी गुरु चेतन भारती की चोट,
किया मेरा जन्म सुधारी रे,
कहे पूरण भारती मिले कोई घायल,
तो जाऊं बलिहारी रे,
घायल हो गया रें,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

घायल हो गया रें,
शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे।।

गायक पूरण भारती जी महाराज।

घायल हो गया रे शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे Video

घायल हो गया रे शब्दा की लागी ज्ञान कटारी रे Video

Browse all bhajans by puran bharti ji maharaj

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…