पालकी ये दिल की तैयार सांवरे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
पालकी ये दिल की तैयार सांवरे लिरिक्स
Palki Ye Dil Ki Taiyar Sanware
पालकी ये दिल की तैयार सांवरे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: पलकों का घर।
मेरे घर चलो ना,
एक बार सांवरे,
पालकी ये दिल की,
तैयार सांवरे।।
कदसे राह उडीके तेरी,
बाबा ये परिवार मेरा,
तेरी कृपा से ही पलता है,
बाबा ये घर बार मेरा,
हर कोई करेगा तुमसे,
प्यार सांवरे,
पालकी ये दील की,
तैयार सांवरे।।
बच्चे तेरे संग खेलेंगे,
बाबा लुक्का छुप्पी,
उनको देना तुम सांवरिया,
जादू वाली झप्पी,
देना उनका जीवन,
संवार सांवरे,
पालकी ये दील की,
तैयार सांवरे।।
जयपुर से बनवाया तेरा,
घरवाली ने बागा,
छोटा भैया जोधपुर से,
लेकर आया साफा,
बहने करेंगी,
श्रृंगार सांवरे,
पालकी ये दील की,
तैयार सांवरे।।
देसी घी का तेरे खातिर,
माँ ने चूरमा कुटा,
एक बारी तू चलके करदे,
अपने मुंह से झूठा,
झूठन तेरी हमको,
स्वीकार सांवरे,
पालकी ये दील की,
तैयार सांवरे।।
हृदय सिंहासन बाबूजी ने,
देखो आज सजाया,
आन पधारो रोमी के घर,
हो जाए मन चाया,
तेरी करे हम,
मनुहार सांवरे,
पालकी ये दील की,
तैयार सांवरे।।
मेरे घर चलो ना,
एक बार सांवरे,
पालकी ये दिल की,
तैयार सांवरे।।
पालकी ये दिल की तैयार सांवरे Video
पालकी ये दिल की तैयार सांवरे Video
📖 Related: करी गोपाल की सब होई सूरदास जी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs