Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जब दुख के बादल छाये कोई राह नजर न आये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 7, 2024
जब दुख के बादल छाये कोई राह नजर न आये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

जब दुख के बादल छाये कोई राह नजर न आये लिरिक्स

Jab Dukh Ke Badal Chaye Koi Raah Nazar Na Aaye

जब दुख के बादल छाये कोई राह नजर न आये लिरिक्स (हिन्दी)

जब दुख के बादल छाये,
कोई राह नजर न आये,
तब बाबोसा ही आकर,
मेरे हर संकट को मिटाये।।

जब जब मैं राह से भटका,
ये मन मेरा घबराया,
मेरा साथी बनके इसने,
मुझे मंजिल तक पहुँचाया,
ओझल हो खुशियाँ आँखों से,
और गम के बस हो साये,
तब बाबोसा ही आकर,
मेरे हर संकट को मिटाये।।

राहों से कांटे चुनकर,
तूने फूलों की सेज बिछाई,
मेरे सुने जीवन में,
खुशियो की गंगा बहाई,
नही तेरे सिवा कोई मेरा,
सब अपने हुए पराये,
तब बाबोसा ही आकर,
मेरे हर संकट को मिटाये।।

बाबोसा जो साथ मेरे,
चाहत न कोई अब मेरी,
हुईं रोशन दुनिया मेरी,
बाबोसा कृपा से तेरी,
बेदाग इस जीवन में,
दिलबर कोई दाग लगाये,
तब बाबोसा ही आकर,
मेरे हर संकट को मिटाये।।

जब दुख के बादल छाये,
कोई राह नजर न आये,
तब बाबोसा ही आकर,
मेरे हर संकट को मिटाये।।

गायक श्री हर्ष व्यास मुम्बई।
लेखक / प्रेषक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।

जब दुख के बादल छाये कोई राह नजर न आये Video

जब दुख के बादल छाये कोई राह नजर न आये Video

📖 Related: आज मेरे सांवरे को पूरा रंग दो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state