Aa Maa Tujhe Dil Ne Pukaara-Gulshan Kumar
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Aa Maa Tujhe Dil Ne Pukaara-Gulshan Kumar
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा।
दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ।।
शेरांवाली, जोतांवाली, मेहरांवाली माँ।
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा॥
प्रेम से बोलो, जय माता दी।
सारे बोलो, जय माता दी।
मिल के बोलो, जय माता दी।
फिर से बोलो, जय माता दी।
मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे।
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे। मैंने मन से…।
मैया मैया बोले मेरा मन एक तारा माँ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा…॥
तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले।
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले। तूने ही पाला…।
चरणों मे तेरे मैंने, तन मन वारा माँ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा…॥
मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे।
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे। मान ले मेरी…।
नैनो को रूप तेरा लगता है प्यारा माँ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा…॥
जय माता दी, जय माता दी।
कष्ट निवारे, शेरों वाली।
पार लगादे, शेरों वाली।
है दुःख हरनी, शेरों वाली।
बिगड़ी बना दे, शेरों वाली।
प्रेम से बोलो, जय माता दी।
सारे बोलो, जय माता दी।
जोर से बोलो, जय माता दी।
📖 Related: मैया कभी मेरे घर भी आ जाना | Lyrics, Video | Durga Bhajans