आज देखो शिवालय में कितने शिव के दर्शन को आए हुए है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 आज देखो शिवालय में कितने शिव के दर्शन को आए हुए है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 आज देखो शिवालय में कितने शिव के दर्शन को आए हुए है Video
आज देखो शिवालय में कितने शिव के दर्शन को आए हुए है लिरिक्स
Aaj Dekho Shivalay Me Kitne Shiv Ke Darshan Ko Aaye Huye Hai
आज देखो शिवालय में कितने शिव के दर्शन को आए हुए है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जिंदगी एक किराए का घर।
आज देखो शिवालय में कितने,
शिव के दर्शन को आए हुए है,
बस यही कामना को सजाये,
हम भी डेरा लगाए हुए है।।
चाल बहकी जटाएं भी बिखरी,
झूम कर मस्त डमरू की धुन पर,
इस तरह आ रहे वो भोले,
गांजे की दम लगाये हुए है।।
छोड़ दो आज नंदी सवारी,
भोले आ जाओ तुम नंगे पाओं,
आइये आपकी राह में हम,
अपनी पलकें बिछाए हुए है।।
जिसने शंकर का गुणगान गाया,
उसने मुँह माँगा वरदान पाया,
ऐसे दानी हैं जो भस्मासुर को,
भस्म कगन लुटाये हुए है।।
हम ना जायेंगे गंगा नहाने,
राज़ की बात है कौन जाने,
ऐ पदम् मन के मंदिर में हम तो,
गंगा धारी बसाए हुए है।।
आज देखो शिवालय में कितने,
शिव के दर्शन को आए हुए है,
बस यही कामना को सजाये,
हम भी डेरा लगाए हुए है।।
लेखक / प्रेषक डालचंद कुशवाह पदम
आज देखो शिवालय में कितने शिव के दर्शन को आए हुए है Video
आज देखो शिवालय में कितने शिव के दर्शन को आए हुए है Video
📖 Related: ग्यारस की मैं धोक बाबा खाटू में लगावांगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs