आजा माँ काली तेरी भगतणी ला बैठी दरबार री Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 आजा माँ काली तेरी भगतणी ला बैठी दरबार री लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 आजा माँ काली तेरी भगतणी ला बैठी दरबार री Video
आजा माँ काली तेरी भगतणी ला बैठी दरबार री लिरिक्स
Aaja Maa Kaali Teri Bhagatani
आजा माँ काली तेरी भगतणी ला बैठी दरबार री लिरिक्स (हिन्दी)
आजा माँ काली,
तेरी भगतणी,
ला बैठी दरबार री,
एक आस सै तेरे पै,
करो भगतों का उद्धार री।।
ज्योत जगाई तेरी भेंट चढ़ाई,
भोग तनै लाणा होगा,
चंडी रूप धार कै नै,
पंडाल बीच आणा होगा,
जतन बताना होगा कोए,
तेरे बैठे भगत अपार री,
एक आस सै तेरे पै,
करो भगतों का उद्धार री।।
चौंकी ला कै बैठ गई मां,
बस तेरा ही ध्यान धरूं,
ऐसी दया मेरे पै कर दे,
दुखियों का कल्याण करूं,
तेरे बिना ना काम करूं,
तेरे पै दरमदार री,
एक आस सै तेरे पै,
करो भगतों का उद्धार री।।
अगुवाई करता बजरंग,
तेरै पाछे भैरव बाबा हो,
हरिदास भी देवै दिखाई,
भोला नजर मनै आता हो,
डमरू फिरै बजाता हो,
लंबी लगे कतार री,
एक आस सै तेरे पै,
करो भगतों का उद्धार री।।
कलकते तै चलकै मां तू,
गांव महराणै आ जाइए,
पूनम भगतिनी तेरी लाडली,
सिर पर हाथ टीका चाहिए,
राजकुमार ने दिखा जाइए,
मईया तेरा प्यार री,
एक आस सै तेरे पै,
करो भगतों का उद्धार री।।
आजा माँ काली,
तेरी भगतणी,
ला बैठी दरबार री,
एक आस सै तेरे पै,
करो भगतों का उद्धार री।।
आजा माँ काली तेरी भगतणी ला बैठी दरबार री Video
आजा माँ काली तेरी भगतणी ला बैठी दरबार री Video
📖 Related: सीरवी मतवाला आई माता जी फागण गीत Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs