Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

आजा मेरे सांवरे देख मेरे हालात भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 6, 2024
आजा मेरे सांवरे देख मेरे हालात भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

आजा मेरे सांवरे देख मेरे हालात भजन लिरिक्स

Aaja Mere Sanware Dekh Mere Haalat

आजा मेरे सांवरे देख मेरे हालात भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज क्या करते थे साजना।

आजा मेरे सांवरे,
देख मेरे हालात,
तेरे बिना ओ कन्हैया,
किससे कहे दिल की बात,
दे दे अपने प्रेम की,
मुझको भी सौगात,
तेरे बिना ओ कन्हैया,
किससे कहे दिल की बात।।

हार गई हूँ बाबा मैं सबसे,
देखि हकीकत मैंने जबसे,
सुनले कन्हैया मेरी अरज भी,
रो रो पुकारूँ तुझको मैं कबसे,
दिल में मेरे दर्द भरा,
जख्म है ये बिलकुल हरा,
आँखों में भरी बरसात,
किससे कहे दिल की बात,
किससे कहे दिल की बात।।

धन दौलत थी पास जो मेरे,
तब थे सारे रिश्ते सुनहरे,
जब आई मुझ पर भी कुर्बत,
सबने दिखाए असली चेहरे,
ठुकरा दिया सबने मुझे,
मन के हर दिप बुझे,
मेरी कुछ भी नहीं औकात,
किससे कहे दिल की बात,
किससे कहे दिल की बात।।

अब तो कन्हैया राह दिखा दे,
मुझ पर मोरछड़ी लहरा दे,
मैं भी बनु अब सबका सहारा,
मन पर अपना पहरा लगा दे,
सेवा करू सबकी प्रभु,
दर्दो गम सबके हरु,
सुन राशि के जज्बात,
किससे कहे दिल की बात,
किससे कहे दिल की बात।।

आजा मेरे सांवरे,
देख मेरे हालात,
तेरे बिना ओ कन्हैया,
किससे कहे दिल की बात,
दे दे अपने प्रेम की,
मुझको भी सौगात,
तेरे बिना ओ कन्हैया,
किससे कहे दिल की बात।।

Singer / Lyrics Rashi Paatni

आजा मेरे सांवरे देख मेरे हालात भजन Video

आजा मेरे सांवरे देख मेरे हालात भजन Video

📖 Related: लेके फिर अवतार कन्हैया कलयुग में आ जाओ भजन लिरिक्स

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state