आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन Video
आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन लिरिक्स
Aao Maa Jagdamba Ab Tere Lal Pukare
आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: सारी दुनिया प्यारी।
आओ माँ जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।।
मरुधर की आंधी हो या,
सागर का तूफा भारी,
हम तक पहुँचने से पहले,
तू हरती विपदा सारी,
फिर क्यों डराते हमको,
यूँ गम के अंधियारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।।
बच्चो से क्यों रूठी मैया,
कब तक ना बोलोगी,
दया द्रष्टि के द्वार तुम्हारे,
कब तक ना खोलोगी,
बोले टीटू मैया,
तू ही जीवन सँवारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।।
आओ माँ जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।।
आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन Video
आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन Video
📖 Related: राजीव लोचन राम आज अपने घर आए कण कण पुलकित, पुरजन हर्षित, भजन लिरिक्स