आश्रय श्याम का हिंदी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
आश्रय श्याम का हिंदी भजन लिरिक्स
Aashray Shyam Ka Bhajan
आश्रय श्याम का हिंदी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कदम कदम पर रक्षा करता।
आश्रय श्याम का,
आश्रय श्याम का,
घडी घडी और पल पल क्षण क्षण,
नाम रटूं मैं तेरा,
श्याम तेरा दास तेरा,
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
बुरो बुरो मैं बहुत बुरो हूँ,
आखिर टाबर तेरा,
मेरे जुलम की फरद फाड़ दो,
गुनहगार हूँ तेरा,
श्याम तेरा दास तेरा,
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
काम क्रोध मद लोभ प्रभु जी,
चौतरफो से घेरा,
जासे मारग दिखे नाही,
चारों तरफ अँधेरा,
श्याम तेरा दास तेरा,
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
बेगा पधारो श्याम बिहारी,
बांह पकड़ लो मेरा,
मनडो म्हारो कयो ना माने,
हठ ठाने बहु तेरा,
श्याम तेरा दास तेरा,
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
अरज करन को जोर प्रभु जी,
और कछु ना मेरा,
विप्र मंडल को आस तिहारी,
दे चरणों में बसेरा,
श्याम तेरा दास तेरा,
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
घडी घडी और पल पल क्षण क्षण,
नाम रटूं मैं तेरा,
श्याम तेरा दास तेरा,
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
आश्रय श्याम का हिंदी भजन Video
आश्रय श्याम का हिंदी भजन Video
📖 Related: साई मस्त मलंगा मेरा | Lyrics, Video | Sai Bhajans