ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

आया है जनमदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 7, 2023
आया है जनमदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

आया है जनमदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे लिरिक्स

Aaya Hai Janmdin Baba Ka

आया है जनमदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे लिरिक्स (हिन्दी)

आया है जनमदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे,
धरती अम्बर पे खुशियां है,
हम हैप्पी बर्थ डे गाएंगे,
आया है जन्मदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे।।

हमने रंगी गुब्बारों से,
प्यारा दरबार सजाया है,
मावे मिश्री का केक प्रभु,
बड़ा सुन्दर आज मंगाया है,
पहले तुझे भोग लगाकर के,
तेरा झूठा हम सब खाएंगे,
आया है जन्मदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे।।

हम तेरे खातिर भजन भाव का,
तोहफा लेकर आए है,
भावों से भरे ये पुष्प प्रभु,
चरणों में आज चढ़ाएं है,
प्रभु तुमसे तेरे बच्चे भी,
एक तोहफा लेकर जाएंगे,
आया है जन्मदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे।।

प्रभु स्वर्ग सा दीखता खाटू है,
तेरी सुन्दर सजी हवेली है,
सजधज कर सुंदर लगे हमें,
तेरी प्यारी छवि अलबेली है,
रोमी संग नज़र उतार तेरी,
चौखट पर नाचे गाएंगे,
आया है जन्मदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे।।

आया है जनमदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे,
धरती अम्बर पे खुशियां है,
हम हैप्पी बर्थ डे गाएंगे,
आया है जन्मदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे।।

Singer Ritesh Manocha

आया है जनमदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे Video

आया है जनमदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे Video

Album – Aaya Hai Janmdin Baba Ka
Song – Aaya Hai Janmdin Baba Ka
Singer – Ritesh Manocha
Music – Lovely Sharma
Lyrics – Harimahendra Pal Singh (Sardar Romi Ji)
Label – Saawariya
Digital Work – Vianet Media
Parent Label – Shubham Audio Video
DVT-4283

📖 Related: ओ पंछी जा रे मेरा कर दे काम विशेष भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state