आया हरियाली तीज का त्यौहार महीना सावन का Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 आया हरियाली तीज का त्यौहार महीना सावन का लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 आया हरियाली तीज का त्यौहार महीना सावन का Video
आया हरियाली तीज का त्यौहार महीना सावन का लिरिक्स
Aaya Hariyali Teej Ka Tyohar Mahina Sawan Ka
आया हरियाली तीज का त्यौहार महीना सावन का लिरिक्स (हिन्दी)
आया हरियाली तीज का त्यौहार,
महीना सावन का,
बाँध घुंघरू नाचे बहार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का।।
उमड़ घुमड़ घनघोर घटाएं,
रिमझिम बुँदे रस बरसाए,
गावे मेघा मेघ मल्हार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का।।
कोकिल चातक मोर चकोरे,
बुलबुल जुगनू तितलियाँ भोरें,
नाचे झूमे करे गुंजार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का।।
वन वन में फुलवारी फुले,
राधा माधव झूला झूले,
फूलों कलियों का श्रृंगार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का।।
सावन झूला दर्शन कीजे,
मधुप युगल हरि गायन कीजे,
जय बोलो युगल सरकार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का।।
आया हरियाली तीज का त्यौहार,
महीना सावन का,
बाँध घुंघरू नाचे बहार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का।।
आया हरियाली तीज का त्यौहार महीना सावन का Video
आया हरियाली तीज का त्यौहार महीना सावन का Video
स्वर – श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
📖 Related: चोरो का है सरदार मेरा कृष्णा कन्हिया Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs