ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

आया मैं बाबा तेरे द्वार श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 19, 2023
आया मैं बाबा तेरे द्वार श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

आया मैं बाबा तेरे द्वार श्याम भजन लिरिक्स

Aaya Main Baba Tere Dwar Bhajan

आया मैं बाबा तेरे द्वार श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: उड़ जा काले कावां।

हारा हूँ मैं जग से बाबा,
सुनले मेरी पुकार,
नैया मेरी डोल रही है,
उसे लगा दो पार,
सुनलो बाबा विनती मेरी,
सनलो मेरी कहानी,
सुनलो मेरी खाटू वाले,
सुनलो शीश के दानी,
आया मैं बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार।।

तुमसे मिलकर बाबा मुझको,
प्यार मिलता है,
तेरी दया से बाबा घर का,
चूल्हा जलता है,
इस निर्धन की बाबा तूने,
पकड़ी ऐसी कलाई,
इस जग की दिखादी है बाबा,
मुझको अब सच्चाई,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार।।

जीवन में था घोर अंधेरा,
पग पग में थे काटे,
किसको सुनाओ दिल की बाते,
कोई ना दुख को बांटे,
तेरे सिवा मेरा कोई नही है,
सुन ले खाटू वाले,
तू ही हमेशा गिरते हुए को,
अपने आप संभाले,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार।।

तीन बाण तरकश में तेरे,
चले तो ना रुक पाए,
बीच भंवर में जो भी अटके,
तुम्हे आवाज लगाए,
तीनो बाणों में से बाबा,
एक ही बाण चला दो,
भेदा था पत्तों को जैसे,
मेरी विपदा मिटा दो,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार।।

इस लायक मैं नहीं था फिर भी,
मुझे बुलाया खाटू,
तू ही बता अब तेरा सिवा मैं,
दर्द किससे बाटूं,
सुखवानी के सर पे तुमने,
जबसे हाथ को फेरा,
जगदीश मेरे इस जीवन में,
कर दिया है सवेरा,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार।।

📖 Related: सीरवी मतवाला आई माता जी फागण गीत Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

हारा हूँ मैं जग से बाबा,
सुनले मेरी पुकार,
नैया मेरी डोल रही है,
उसे लगा दो पार,
सुनलो बाबा विनती मेरी,
सनलो मेरी कहानी,
सुनलो मेरी खाटू वाले,
सुनलो शीश के दानी,
आया मैं बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार।।

आया मैं बाबा तेरे द्वार श्याम भजन Video

आया मैं बाबा तेरे द्वार श्याम भजन Video

⭐Pukar (FULL SONG)
⭐Singer- Kamal Kanha Sukhwani
⭐Lyrics- Kamal Kanha Sukhwani
⭐Music- Liyakat Raj
⭐Mix Master- L.A .Production Kanina
⭐Dop- Sachin,Manjit Swami (Star Music)
⭐Video Editor- Raj Kumar Bawra
⭐Special Thanks- Jagdish Ji
⭐Leble :- Gungan

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state