Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

आई जो रुत फाग की आई सजल अखियां मुसकाई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 22, 2024
आई जो रुत फाग की आई सजल अखियां मुसकाई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Get ready to groove to the energetic beats of “Aaya Mela Fagan Ka”, a vibrant Holi song that embodies the spirit of the festival of colors! Sung by the talented Prateek Mishra, this song is a treat for the senses. The catchy lyrics are penned by Neha Agrawal, while the infectious music is composed by Rohit Tiwari Baba.

The digital mastering is handled by Aadya Music Studio, ensuring a top-notch audio experience. Produced by Saanvi Mishra, “Aaya Mela Fagan Ka” is proudly presented by Prateek Mishra’s music label. So, put on your dancing shoes and let the colors of Holi come alive with this festive anthem!

आई जो रुत फाग की आई सजल अखियां मुसकाई लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: अरे रे मेरी जान है।

आई जो रुत फाग की आई,
सजल अखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी,
हाथों में निशान उठाए,
श्याम के नारे है,
खाटू से रिंगस के क्या,
ये खूब नजारे है,
मौका ही ऐसा है,
सारे खाटू जायेंगे,
आया मेला फागण का,
हम श्याम रिझायेंगे।।

सज गई खाटू नगरी,
ऐसी रौनक आई है,
श्याम प्रेमियों में गजब की,
खुशियां छाई है,
सबने थी जो बाट जुहारी,
दिन वो आया है,
मस्ती में सब खोए सबको,
श्याम ही भाया है,
आयी जो रुत फाग की आयी,
सजल अखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी।।

कोई पैदल चलके,
अर्जी लेकर आता है,
कोई प्यार दिखाता जैसे,
गहरा नाता है,
कोई मेले में नाचे और,
शोर मचाता है,
फागुन ग्यारस धोक लगा,
कोई शीश झुकाता है,
आयी जो रुत फाग की आयी,
सजल अखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी।।

📖 Related: भगतो के घर कभी आजा शेरावाली | Lyrics, Video | Durga Bhajans

फागुन में जो श्याम धनी के,
द्वारे जाता है,
खुश होकर के सेठ सांवरा,
गले लगाता है,
प्रेमी के संग में ये ऐसा,
रंग जमाता है,
नेहा की ये ध्वजा सांवरा,
खुद लहराता है,
आयी जो रुत फाग की आयी,
सजल अखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी।।

आई जो रुत फाग की आई,
सजल अखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी,
हाथों में निशान उठाए,
श्याम के नारे है,
खाटू से रिंगस के क्या,
ये खूब नजारे है,
मौका ही ऐसा है,
सारे खाटू जायेंगे,
आया मेला फागण का,
हम श्याम रिझायेंगे।।

आई जो रुत फाग की आई सजल अखियां मुसकाई Video

आई जो रुत फाग की आई सजल अखियां मुसकाई Video

Song : Aaya Mela Fagan Ka
Singer : Prateek Mishra
Lyrics : Neha Agrawal
Music Director : Rohit Tiwari Baba
Digital : Aadya Music Studio
Producer : Saanvi Mishra
Music Label : Prateek Mishra

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state