Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

आई रे आई शरद पूनम की रात भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 7, 2024
आई रे आई शरद पूनम की रात भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

आई रे आई शरद पूनम की रात भजन लिरिक्स

Aayi Re Aayi Sharad Poonam Ki Raat

आई रे आई शरद पूनम की रात भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज कन्हैया ले चल परली पार।

आई रे आई शरद पूनम की रात,
मुझ बिरहन की श्याम पिया से,
मुझ बिरहन की श्याम पिया से,
होगी अब मुलाकात,
आई रे आई शरद पुनम की रात।।

आज मैं सौलह श्रृंगार करुँगी,
मोतियन सो मैं मांग भरूंगी,
माथे बिंदिया नाक नथनिया,
माथे बिंदिया नाक नथनिया,
कंगना पहनू हाथ,
आई रे आई शरद पुनम की रात।।

कानन कुण्डल नैनन कजरा,
केश सजाऊँ फूलन गजरा,
हाथन मेहंदी होंठन लाली,
हाथन मेहंदी होंठन लाली,
मैं मन ही मन हर्षात,
आई रे आई शरद पुनम की रात।।

पचरंग साड़ी ओढ़ चुनरिया,
अपने पिया की बनूँ मैं दुल्हनिया,
धीर धरे ना पागल मन अब,
धीर धरे ना पागल मन अब,
दर्शन को ललचात,
आई रे आई शरद पुनम की रात।।

स्वर्णिम बेला आई मिलन की,
पीर मिटेगी मुझ बिरहन की,
चित्र विचित्र भी बाँध के घुंघरू,
चित्र विचित्र भी बाँध के घुंघरू,
नाचे पी के साथ,
आई रे आई शरद पुनम की रात।।

आई रे आई शरद पूनम की रात,
मुझ बिरहन की श्याम पिया से,
मुझ बिरहन की श्याम पिया से,
होगी अब मुलाकात,
आई रे आई शरद पुनम की रात।bd।

स्वर बाबा श्री चित्रविचित्र बिहारीदासजी महाराज।

आई रे आई शरद पूनम की रात भजन Video

आई रे आई शरद पूनम की रात भजन Video

📖 Related: जग में सुन्दर है जोड़ी राधा और श्याम की भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state