अब आ ही गए भगवाधारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
अब आ ही गए भगवाधारी लिरिक्स
Ab Aa Hi Gaye Bhagwadhari
अब आ ही गए भगवाधारी लिरिक्स (हिन्दी)
भारत का मान बढ़ाएंगे,
मैंने कर ली है सब तैयारी,
अब आ ही गए भगवाधारी,
श्री राम का मंदिर बन ही गया,
अब तो मथुरा की है बारी,
अब आ ही गए भगवाधारी।।
उत्तर प्रदेश में योगी जी,
भारत में मोदी छाए हैं,
इन दोनों बब्बर शेरों से,
दुश्मन सारे थर्राए हैं,
बेटियां सुरक्षित हैं सारी,
घर में हैं सुरक्षित नर नारी,
अब आ ही गए भगवाधारी।।
जहां संतों का सम्मान हुआ,
अयोध्या का विश्व में नाम हुआ,
यहां हर मंदिर के सजने से,
जन-जन का है सम्मान हुआ,
जहां मोदी है तो मुमकिन है,
यही शब्द है दुश्मन पर भारी,
अब आ ही गए भगवाधारी।।
शामिल होकर अपने मन से,
भारत माँ का सम्मान करो,
भगवा रंग में रंग लो चोला,
प्रभु राम कृष्ण का गान करो,
देखो सचिन कहें यह शेर तो है,
सब पर भारी सब पर भारी,
अब आ ही गए भगवाधारी।।
भारत का मान बढ़ाएंगे,
मैंने कर ली है सब तैयारी,
अब आ ही गए भगवाधारी,
श्री राम का मंदिर बन ही गया,
अब तो मथुरा की है बारी,
अब आ ही गए भगवाधारी।।
गायक / प्रेषक सचिन निगम।
अब आ ही गए भगवाधारी Video
अब आ ही गए भगवाधारी Video
📖 Related: बीरा रे सरस्वती मात मनाऊं जांभोजी री महिमा गाऊ रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs