Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

अब हार गया हूँ श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Aug 5, 2024
अब हार गया हूँ श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Immerse yourself in the soul-stirring bhajan ‘अब हार गया हूँ श्याम’ (Ab Haar Gaya Hoon Shyam), a heartfelt expression of devotion sung and written by the talented Himanshu Bansal. With music composed by Ashish Dadhich, this devotional song is a beautiful surrender to the will of Lord Shyam.

This bhajan is a humble offering, blessed by Mata Ji, Pita Ji, and Shyam Baba, and is a testament to the power of faith and devotion. Special thanks to Ranjeet Shekhawat Ji (Khatudham) for their support.

Let the enchanting melody and inspiring lyrics of ‘अब हार गया हूँ श्याम’ transport you to a realm of spiritual bliss and devotion, as you connect with the eternal essence of love and surrender.

Presented by Sci Bhajan Official, in association with श्री Morpankh Creation, and captured beautifully by Himanshu Creation (DOP).”

अब हार गया हूँ श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: सावन का महीना।

पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूँ श्याम,
पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूं श्याम।।

दामन पे मेरे बाबा,
दाग लग रहे है,
सोचता हूं मेरे श्याम,
कैसे सह रहे है,
बुरे है शायद मेरे,
परीक्षा के ये दिन,
मुझ पे हसे जमाना,
रोया मैं प्रतिदिन,
पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूं श्याम।।

दिल को भरोसा अपने,
मैं दे रहा हूं,
आए ये एक दिन श्याम,
सबसे कह रहा हूँ,
जितने दाग लगे है,
उनको भी हटाएंगे,
जितना रुलाते हो तुम,
उतना हसाएंगे,
पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूं श्याम।।

📖 Related: कुछ पल तो निकालो भोले के दरबार के लिए भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

लाज बची है जो भी,
तुम्हें सौंपता हूँ,
भीगी हुई आंसुओं से,
आंखें पोंछता हूँ,
संभालो अब से बाबा,
मेरी ये जीवन डोर,
रखलो श्याम शरण में,
कहीं मन ना लागे और,
पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूं श्याम।।

आंसुओं से मैंने श्याम,
ये अर्जी लिखी है,
हिमांशु की केवल आस,
तुम पर टिकी है,
लीले चढ़कर आओ,
मेरी लाज रखो मेरे श्याम,
मेरे सिर पर हाथ फिराओ,
कुछ बात करो घनश्याम,
पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूं श्याम।।

पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूँ श्याम,
पल पल रोया बाबा,
मैं आया तेरे धाम,
मुझको गले लगा लो,
अब हार गया हूं श्याम।।

अब हार गया हूँ श्याम भजन Video

अब हार गया हूँ श्याम भजन Video

Singer & Lyrics Himanshu Bansal

Title :-अब हार गया हूँ श्याम
Singer & Lyrics : Himanshu Bansal
Music : Ashish Dadhich
Blessings : Mata Ji Pita Ji & Shyam Baba
Special Thanks : Ranjeet Shekhawat Ji (Khatudham)
Video & Poster : श्री Morpankh Creation
DOP : Himanshu Creation
Lable :- Sci
Copyright:- Sci Bhajan Official

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state